Delhi Nursery Admission: बच्चे की उम्र 4 साल एक महीने, नर्सरी नहीं तो किस क्लास में मिलेगा एडमिशन

Delhi Nursery Admission: अगर आप भी दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में अपने बच्चे का एडमिशन करने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले उसकी उम्र चेक करें। क्योंकि उम्र में थोड़ी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। यदि आपका बच्चा 4 साल से अधिक का है तो पहले जानें कि उसका नर्सरी में एडमिशन होगा या किसी और क्लास में। आइए आपकी इस दुविधा को दूर करें।

Delhi Nursery Admission: दिल्ली में नर्सरी क्लास में बच्चों के एडमिशन की दौड़ जारी है। अभिभावक अपने बच्चों का अच्छे से अच्छे स्कूल में एडमिशन कराने के लिए स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं। ढेरों स्कूलों के फॉर्म भी भर रहे हैं। लेकिन बच्चे की उम्र को लेकर भी कंफ्यूजन बनी हुई है। क्योंकि उम्र में की गई एक गलती बच्चों के करियर पर भारी पड़ सकती है। क्योंकि आवेदन फॉर्म में उम्र को लेकर हुई जरा सी गलती आपका फॉर्म रिजेक्ट करवा सकती है। अगर बच्चों की उम्र 4 साल से अधिक की है तो उसके अनुसार किस क्लास में उनका प्रवेश होना चाहिए उसे लेकर आप में भी कंफ्यूजन है। आइए आपकी इस दुविधा को दूर करें और बताएं कि किस उम्र के बच्चों का कौन सी क्लास के लिए फॉर्म भरा जा सकता है।

Delhi Nursery Admission

बच्चे की उम्र 4 साल एक महीने, नर्सरी नहीं तो किस क्लास में मिलेगा एडमिशन (Photo- Canva

4 साल से अधिक उम्र में क्या किया जाए?

अगर आपके बच्ची की उम्र 4 साल एक महीना या 6 महीने हो गई है और नर्सरी क्लास में प्रवेश के लिए फॉर्म भर रहे हैं तो अभी रुक जाएं। क्योंकि नर्सरी क्लास में 4 साल से कम आयु वाले बच्चों का एडमिशन होता है। यदि आपके बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2021 से लेकर 31 मार्च 2022 के बीच हुआ है तो आप नर्सरी के लिए फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन उससे पहले का है तो आप नर्सरी के लिए फॉर्म नहीं भर सकते हैं।

End of Feed