Are Delhi Schools Closed on Assembly Election 2025: राजधानी दिल्ली में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि 5 फरवरी 2025 को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है। चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। बहुत से छात्रों और अभिभावकों की तरफ से 5 फरवरी को स्कूल बंद होने को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। ऐसे में इन सवालों का जवाब यहां जान सकते हैं।
दिल्ली के स्कूल
Delhi School Closed News: क्या बंद रहेंगे स्कूल?
दिल्ली में विधानसभा चुनाव वोटिंग के दिन स्कूल बंद करने को लेकर कोई आधिकारिक नोटिस नहीं है। हालांकि, इस दिन सरकारी स्कूलों में छुट्टियां हो सकती हैं। दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) की तरफ से स्कूल बंद होने को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। ऐसे में लेटेस्ट अपडेट के लिए ट्विटर यानी X पर @Dir_Education विजिट करते रहें।
डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, केंद्र सरकार के कार्यालय उन क्षेत्रों में बंद रहेंगे जहां राज्य विधान सभा चुनाव हो रहे हैं। इस अवकाश का उद्देश्य नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति देना है। हालांकि, बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण इस वर्ष दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।
प्रदूषण के चलते छुट्टियां
दिल्ली में प्रदूषण के चलते स्कूलों में छुट्टियां काफी ज्यादा रही हैं। राजधानी दिल्ली में GRAP 3 दिशानिर्देशों के तहत, स्कूलों को ग्रेड 5 तक के छात्रों के लिए सीखने का एक हाइब्रिड तरीका अपनाने की सलाह दी गई थी। इससे छात्रों और अभिभावकों दोनों को ऑफलाइन और ऑनलाइन कक्षाओं के बीच चयन करने की सुविधा मिल सकी थी।
अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे दिल्ली सरकार या स्थानीय शिक्षा अधिकारियों से अपडेट के लिए जुड़े रहें। विधानसभा चुनाव संबंधी बंद के संबंध में आगे के निर्देश तारीख के करीब जारी किए जा सकते हैं।
