डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया...आकर मिलो, छात्रा से अश्लील बातचीत करने वाला लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर गिरफ्तार

लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने बीएससी फाइनल ईयर की एक स्टूडेंट को फोन कर पेपर लीक का प्रलोभन देकर छुट्टी से वापस आने का दबाव बनाया। हालांकि अब इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां आप पूरा मामला जान सकते हैं।

Lucknow University Paper Out Controversy: उत्तर प्रेदश की राजधानी में स्थित लखनऊ यूनिवर्सिटी से गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां प्रोफेसर पर एक छात्रा के साथ फोन पर अत्यंत अमर्यादित व अश्लील बातचीत करने के साथ-साथ प्रश्नपत्र लीक करने का प्रलोभन देने का संगीन आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार प्रोफेसर ने छात्रा से फोन कॉल कर पूछा कि बच्चा, मम्मा ठीक हैं? इस पर छात्रा कहती है कि हां, ठीक हैं। इसके बाद प्रोफेसर उसे छुट्टी से जल्दी वापस आने को कहते हैं। बाद में फोन कटने पर वह ऑडियो में बोलती है- ये मुझे बुला रहे हैं। मुझे पेपर नहीं चाहिए। मुझे फिर से मोलेस्ट (उत्पीड़न) करना चाहते हैं।

Paper Out Controversy

Paper Out Controversy: छात्रा से अश्लील बातचीत करने वाला लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर गिरफ्तार

ऐसे ही दो ऑडियो सामने आए हैं। दूसरे ऑडियो में प्रोफेसर कह रहे हैं- मैं तुम पर फिदा हूं, धोखा मत देना प्लीज। बता दें इस मामले को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ जांच शुरू करा दी गई है। साथ ही केस दर्ज करने के लिए पुलिस से भी शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को शुक्रवार रात हिरासत में भी ले लिया है।

End of Feed