एजुकेशन

CUET UG Result 2024: कैसे चेक करें सीयूईटी यूजी का रिजल्ट, ये है सबसे आसान तरीका

CUET UG Result 2024 Date and Times: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) परीक्षा का रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। छात्र एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके अपने स्कोरकार्ड की जांच कर पाएंगे।

Image

CUET UG का रिजल्ट जल्द

Photo : iStock

CUET UG Result 2024 Date and Times: देश के टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2024) परीक्षा का रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वो ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर नजर बनाए रखें। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2024 में भाग लेने वाले 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को अब अपने रिजल्ट का ज्यादा इंतजार नहीं करना है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आंसर की जारी होने के बाद अब जल्द ही रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है। इसके बाद छात्र एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके अपने परिणाम की जांच कर पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

CUET UG Result ऐसे करें चेक

  • सीयूईटी यूजी 2024 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अगले पेज पर स्कोर कार्ड डाउनलोड भी कर सकेंगे।

आएगी टॉपर्स की लिस्ट

एनटीए की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2024 रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। नतीजे जारी होते ही लिंक ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर एक्टिव कर दिया जाएगा जहां से आप परिणाम की जांच कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी 2024 रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।

आंसर की पर ऑब्जेक्शन

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा का आयोजन 15 से 31 मई तक किया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद एनटीए की ओर से आंसर की जारी पर उस पर 9 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई थीं। अब एनटीए की ओर से जल्द ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है। नतीजे जारी होने के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article