UG, PG Admission 2024: यूजी और पीजी में एडमिशन का नया नियम, अब विदेशी छात्रों के लिए 25% अतिरिक्त सीटें

UG, PG Admission 2024:विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश के विश्वविद्यालयों व उच्च शैक्षणिक संस्थानों में यूजी पीजी में एडमिशन के लिए विदेशी छात्रों के लिए अतिरिक्ट सीट तय करने के लिए कहा है। इसके लिए यूजीसी ने पब्लिक नोटिस जारी किया।

UG, PG Admission 2024: उच्च शिक्षण संस्थानों के अंतर्राष्ट्रीयकरण की दिशा में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एक के बाद एक फैसले ले (UG Courses Admission) रहा है। बीते दिनों यूजीसी ने नोटिस जारी कर सभी यूनिवर्सिटीज व उच्च शैक्षणिक संस्थानों को ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए विदेशी छात्रों के लिए अतिरिक्त सीटें तय करने का निर्देश (PG Admission 2024) दिया है। साथ ही विदेशी छात्रों के लिए अपने संस्थानों में प्रकोष्ठ गठित करने के लिए कहा है ताकि छात्र यहां एडमिशन, वीजा व फीस से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकें।

CUET UG, PG Admission 2024

UG, PG Admission 2024: यूजी पीजी एडमिशन में बदलाव

CUET UG, PG Courses Admission 2024: नोटिस जारी कर दिया निर्देश

बता दें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आने के बाद साल 2022 में देश के सभी विश्वविद्यालयों व उच्च शैक्षणिक संस्थानों को इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कहा था। वहीं अगले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले आयोग ने एक बार फिर नोटिस जारी कर 25 प्रतिशत अतिरिक्त सीट विदेशी छात्रों के लिए तय करने का निर्देश दिया है।

स्टडी इन इंडिया का क्या है उद्देश्य

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्वविद्यालयों व अन्य शिक्षण संस्थानों में ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अतिरिक्त सीट कुल सीटों के अलावा होती हैं। यूजीसी का मानना है कि विदेशी छात्रों के आने से संस्थानों की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही वैश्विक स्तर पर इसे एक नई पहचान मिलेगी। बता दें शिक्षा मंत्रालय ने स्टडी इन इंडिया नाम का एक कार्यक्रम भी चला रखा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक विदेशी छात्रों को भारतीय उच्च शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला दिलवाना है।

End of Feed