CUET UG Admit Card 2026: NTA ने जारी किया सीयूईटी यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड, cuet.nta.nic.in से करें हॉल टिकट डाउनलोड

CUET UG Admit Card 2026: एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र cuet.nta.nic.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि कुछ ही दिन पहले एनटीए ने परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की थी, जिसके माध्यम से छात्रों को परीक्षा केंद्रों की जानकारी मिली थी।

CUET UG Admit Card 2026

CUET UG Admit Card 2026

CUET UG 2026 परीक्षा शेड्यूल

NTA द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, CUET UG 2026 की परीक्षाओं का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विषयों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें देश के करोड़ों छात्र शामिल होंगे। छात्रों को बता दें कि यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में संपन्न होगी। उम्मीदवारों को उनके द्वारा चुने गए विषयों के आधार पर अलग-अलग स्लॉट और तारीखें आवंटित की गई हैं, जिसकी विस्तृत जानकारी उन्हें उनके एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

End of Feed