CUET UG 2026 Result: कम स्कोर के साथ DU के इन 7 कॉलेजों में मिल सकता है एडमिशन, चेक करें पूरी लिस्ट

CUET UG 2026 का रिजल्ट घोषित हो चुका है, चलिए जानते हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के किन कैंपसों में ऐसे कॉलेज हैं जहां कोर्स और कैटेगरी के हिसाब से कम स्कोर वाले छात्रों को भी सीट मिल सकती है।

CUET UG के रिजल्ट आ चुके हैं, लेकिन हर स्टूडेंट को नॉर्थ कैंपस के टॉप कॉलेजों में सीट नहीं मिल पाएगी। फिर भी, दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कैंपस में कई अच्छे कॉलेज हैं जहां कोर्स और कैटेगरी के आधार पर कम स्कोर वाले स्टूडेंट्स को भी एडमिशन मिल सकता है। CUET UG 2026 का स्कोर कम होने पर भी, स्टूडेंट्स के पास दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस जैसे कोर्स में एडमिशन पाने के मौके बन सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें समझदारी के साथ प्रेफरेंस शीट बनाने की जरूरत है।

CUET

कम स्कोर के साथ DU के इन 7 कॉलेजों में मिल सकता है एडमिशन (Image - chatgpt)

राम लाल आनंद कॉलेज

साउथ कैंपस में स्थित राम लाल आनंद कॉलेज, DU का तेजी से आगे बढ़ रहा कॉलेज है जो अपने अच्छे एकेडमिक माहौल के लिए जाना जाता है। जिन स्टूडेंट्स का CUET स्कोर लगभग 650–720 के बीच है, उन्हें कोर्स के आधार पर यहां मौका मिल सकता है। यहां BA प्रोग्राम और लाइफ साइंसेज जैसे पॉपुलर कोर्स हैं, जो इसे औसत स्कोर वाले स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनाते हैं।

End of Feed