CUET UG 2026 City Slip: जल्द जारी होगी सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप, cuet.nta.nic.in से कर पाएंगे डाउनलोड

CUET UG 2026 City Slip: एनटीए द्वारा 11 मई से 31 मई के बीच आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप जल्द जारी की जाएगी। छात्र cuet.nta.nic.in से इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

CUET UG 2026 City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस साल आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्र परीक्षा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि जल्द ही एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप (CUET UG 2026 City Slip) आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। छात्र लिंक एक्टिव होने के बाद नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो कर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG 2026 City Slip

CUET UG 2026 City Slip

CUET UG 2026 सिटी स्लिप कब होगी जारी

उम्मीद की जा रही है कि एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा सिटी स्लिप 30 अप्रैल तक जारी की जा सकती है। इसमें छात्रों को परीक्षा की तिथि, शिफ्ट का समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी दी जाएगी। जिसके अनुसार, वह पहले ही अपने परीक्षा केंद्र को देख सकते हैं, ताकि उन्हें परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

End of Feed