CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन विंडो आज बंद होगी, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन फॉर्म में सुधार

CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। परीक्षा के लिए पहले ही आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को बता दें की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनटीए द्वारा फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों के एक मौका दिया जाएगा, जिसके लिए करेक्शन विंडो खोली जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में सुधार कर पाएंगे।

CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम अंडर ग्रेजुएट 2026 (CUET UG 2026) के लिए आवेदन की आज यानी 30 जनवरी को अंतिम तिथि है। उम्मीदवार 11.50 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद NTA द्वारा अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जाएगा, जिसके माध्यम से वह फॉर्म भरते हुए गलतियों में सुधार कर सकते हैं।

CUET UG 2026

सीयूईटी यूजी 2026

CUET UG 2026 Correction Window: कब मिलेगा आवेदन में सुधार का मौका

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए द्वारा 2 फरवरी को करेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं। बता दें कि सुधार करने कि अंतिम तिथि 4 फरवरी है। करेक्शन विंडो केवल 2 दिन के लिए खोली जाएगी। विंडो खुलने के बाद उम्मीदवार सीयूईटी एनटीए (CUET NTA) की आधिकारिके वबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सुधार प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

End of Feed