CUET UG 2025: बंद होने वाली है एप्लीकेशन विंडो, फटाफट करें सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए अप्लाई

CUET UG 2025 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त करेगी। इच्छुक उम्मीदवार cuet.nta.nic.in या खबर में दिए लिंक से फटाफट अप्लाई कर लें।

CUET UG 2025 Registration Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज (24 मार्च) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो को बंद करने वाली है। जिन लोगों ने अभी तक CUET UG 2025 Application Form नहीं भरा है वे CUET UG 2025 Official Website cuet.nta.nic.in या खबर में दिए लिंक से फटाफट अप्लाई कर सकते हैं।

CUET UG 2025 Registration

CUET UG 2025 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि आज (image - canva)

CUET UG 2025 Registration Deadline

इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आज रात 11:55 बजे तक आधिकारिक CUET वेबसाइट - cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज है, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 मार्च रात 11:50 बजे है। इसके बाद, CUET UG 2025 फॉर्म सुधार विंडो 26 से 28 मार्च तक रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी।

End of Feed