एजुकेशन

CBSE CTET Result 2026: सीटेट रिजल्ट कब आएगा? जानें कहां से कर सकेंगे चेक

CTET 2026 Result Date Expected: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटेट परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित करने वाला है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो जानें क्या है अभी तक का अपडेट? सीटेट रिजल्ट कब आएगा? और कहां से कर सकेंगे चेक

Image

सीटेट रिजल्ट कब आएगा

CTET 2026 Result Date Expected: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटेट परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित करने वाला है। बता दें, सीटेट परीक्षा के बाद आंसर की जारी की गई थी, जिसके बाद आपत्ति उठाने का अवसर दिया गया था। कुछ छात्रों ने ऑब्जेक्शन किया था, जिस पर समीक्षा की जा रही है। हालांकि ये प्रोसेस कितने प्रतिशत पूर हो चुका है, ये अभी क्लियर नहीं है। लेकिन प्रोसेस पूरा करने के बाद रिजल्ट को जारी किया जाएगा।

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 7 और 8 फरवरी, 2026 को पूरे देश में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। यही कारण है कि इसे भारत में टीचिंग पदों की भर्ती के लिए सबसे बड़ी एलिजिबिलिटी परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

CTET 2026 Result kab tak aayega

बोर्ड ने 12 मार्च, 2026 को स्कैन की गई OMR शीट और प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। उम्मीदवारों को 15 मार्च, 2026 तक प्रति प्रश्न 1,000 रुपये का शुल्क देकर आपत्तियां दर्ज करने की अनुमति दी गई थी। अब चूंकि इस अपडेट के बाद से 10 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, ऐसे में CTET 2026 Result Date या रिजल्ट की सूचना कभी भी आ सकती है।

कैसे तैयार होता है रिजल्ट

रिजल्ट तैयार करने के लिए फाइनल आंसर-की का इस्तेमाल किया जाता है। फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद, कोई और आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

CTET 2026 Result Wesite, सीटेट रिजल्ट 2026 किस वेबसाइट पर होगा जारी?

उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके ctet.nic.in पर लॉग इन करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे। स्कोरकार्ड में विषय-वार अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस दिखाया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद रिजल्ट लिंक (CTET 2026 Result Link) को timesnowhindi.com/education पर भी शेयर किया जाएगा।

CTET 2026 Result Passing Marks, सीटेट रिजल्ट 2026 के लिए क्या है पासिंग मार्क्स

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में से कम से कम 90 अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि SC और ST उम्मीदवारों को क्वालिफाई करने के लिए 82 अंकों की आवश्यकता होगी।

CTET क्वालिफाई करने के बाद कहां कर सकते हैं आवेदन

जो उम्मीदवार पेपर 1 पास करते हैं, वे कक्षा 1 से 5 तक के टीचिंग पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं, जबकि जो उम्मीदवार पेपर 2 क्वालिफाई करते हैं, वे कक्षा 6 से 8 तक के लिए आवेदन कर सकते हैं। क्वालिफाई किए गए उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और आर्मी स्कूलों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article