LIVEसीटीईटी रिजल्ट और फाइनल आंसर की कैसे करें डाउनलोड? वेबसाइट ctet.nic.in करें चेक

सीटीईटी रिजल्ट और फाइनल आंसर की कैसे करें डाउनलोड? वेबसाइट ctet.nic.in करें चेक
सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से केंद्रीय शिक्षक पात्रता (CTET) परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
सीटीईटी दिसंबर परीक्षा (CTET December Exam 2022) का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक किया गया था। वहीं, परीक्षा की प्रारंभिक आंसर की (CTET Answer Key 2023) 14 फरवरी को पब्लिश हुई थी और आपत्ति के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 17 फरवरी, 2023 को बंद हुई थी। अब बोर्ड आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की (CTET Final Answer Key 2023) जारी करेगा। रिजल्ट की बात करें तो सीबीएसई फरवरी के अंत तक सीटीईटी के नतीजे घोषित कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सीटीईटी परीक्षा (CTET December Result 2023) में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। बता दें परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। सीटीईटी रिजल्ट से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडे्ट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
CBSE CTET Result 2023: डेट और टाइम कंफर्म नहीं
सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट की डेट और समय पर कोई आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स से इस बात का भी पता चलता है कि यह फरवरी के अंत तक जारी किया जा सकता है।
CBSE CTET result 2023: फाइनल आंसर की देखें
सीबीएसई परिणामों के साथ सीटीईटी की अंतिम आंसर की भी जारी करेगा। प्रोविजनल यानी अनंतिम आंसर की 14 फरवरी को जारी की जाने वाली है।
CTET Result 2023: कैसे चेक करें स्कोर
सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।होम पेज पर सीटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
CTET exam: कब आयोजित हुई थी परीक्षाएं?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी परीक्षा 28, 29 दिसंबर और फिर जनवरी में 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 23, 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 1, 2, 3, 4, 6 और 7 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी।
CTET Result 2023: लॉग इन क्रेडेंशियल
सीटीईटी की परीक्षा को लेकर लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी। यहां बताए लॉग इन क्रेडेंशियल को तैयार रखें जोकि रिजल्ट देखने में मददगार होंगे।आवेदन संख्याडेट ऑफ बर्थ
CTET Result 2023: कैसे चेक करें सीटीईटी के स्कोर
सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।होम पेज पर सीटीईटी रिजल्ट लिंक को क्लिक करें।अपना लॉग इन विवरण दर्ज करके सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।इसके बाद रिजल्ट को चेक करें और पेज को भी डाउनलोड कर लें।
CTET 2023 Exam Dates: क्या हैं एग्जाम डेट्स?
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) CTET एग्जाम 28 दिसंबर से 7 फरवरी तक कंप्यूटर आधारित मोड यानी सीबीटी में आयोजित की गई थी। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
CTET Result 2023: कैसे चेक करें स्कोर
सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।होम पेज पर CTET रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।अपना लॉग इन विवरण दर्ज करके सब्मिट पर क्लिक करें।आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
CTET Result 2023: कब तक आ सकता है दिसंबर परीक्षा रिजल्ट?
रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी का रिजल्ट फरवरी के अंत तक जारी किए जाने की उम्मीद है। इस संबंध में एक आधिकारिक पुष्टि आने का इंतजार है।
CTET Result 2023: कैसे चेक करें सीटीईटी का रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।होम पेज पर CTET रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें।आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।रिजल्ट को चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
CTET Result 2023 LIVE - एक साथ जारी होगा रिजल्ट
सीबीएसई सीटीईटी के तहत दो पेपर होते हैं। बोर्ड पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट एक साथ वेबसाइट पर जारी करेगा। जिसे चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
CTET Result 2023 LIVE - इसके बाद जारी होगी फाइनल आंसर की
सीटीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 14 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 17 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इस उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
CTET Result 2023 LIVE - ध्यान रखें ये बात
स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बिहार बोर्ड से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।
CTET Result 2023 LIVE - शिक्षक भर्ती के लिए योग्यता
सीटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के योग्य होते हैं। बता दें कि सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी भी अब लाइफटाइम के लिए कर दी गई है।
CTET Result 2023 LIVE - ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक किया गया। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी।
CTET Result 2023 LIVE - इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल
इस साल सीटीईटी परीक्षा में लगभग 32.45 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का रिजल्ट मार्च के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।
CTET Result 2023 LIVE - कब तक आएगा रिजल्ट
सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट अब किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, रिजल्ट की तारीख को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
CTET Result 2023 LIVE - किसके लिए कौन सा पेपर
सीटीईटी के तहत दो पेपर का आयोजन किया जाता है। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है।
CTET Result 2023 LIVE - दो बार होती है परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इस बार परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक दो शिफ्ट में किया गया। अब जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा।
CTET Result 2023 LIVE - कब आएगी फाइलन आंसर की
सीटीईटी परीक्षा की प्रारंभिक आंसर की 14 फरवरी को पब्लिश हुई थी और आपत्ति के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 17 फरवरी, 2023 को बंद हुई थी। प्राप्त आपत्तियों के आधार पर अब बोर्ड जल्द ही फाइनल आंसर की जारी करेगा।