CTET July Admit Card 2024, CTET Admit Card 2024 Download: सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड जारी कर (CTET July Admit Card) सकता है। उम्मीद है कि 1 जूलाई तक एडमिट कार्ड जारी कर (CTET July Admit Card 2024 Download) दिया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।बता दें इस बार सीटीईटी जुलाई की परीक्षा 7 जुलाई को देशभर में (CTET July Admit Card 2024 Sarkari Result) निर्धारित है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पेपर 1 सुबह 09:30 से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि पेप 2 दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है।
CTET July Admit Card 2024: यहां डाउनलोड करें सीटीईटी जुलाई परीक्षा का एडमिट कार्ड
CTET July Admit Card 2024 Sarkari Result: सालभर में दो बार परीक्षा
सीबीएसई सालभर में दो बार सीटीईटी की परीक्षा आयोजित करता है। पेपर 1 क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य सरकार के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षकों के लिए पात्र माने जाते हैं। जबकि पेपर 2 में सफल होने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षकों के लिए योग्य होंगे। वहीं पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 8वीं तक के शिक्षकों के लिए पात्र माने जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।CTET July Admit Card 2024 Download
- सबसे पहले CTET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CTET July Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CTET July Admit Card 2024 Download: एडमिट कार्ड पर ये जानकारी
- कैंडिडेट का नाम (Candidate Name)
- पिता का नाम (Fathers Name)
- परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name)
- परीक्षा केंद्र का पता (Exam Centre Address)
- पंजीकरण संख्या (Registration Number)
- हस्ताक्षर (Signature)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
- गाइडलाइंस (Guidelines)
