CTET January 2024: जारी हुआ सीटीईटी का नोटिफिकेशन, आज से आवेदन शुरू, तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

CTET January 2024 Notification, CTET January 2024 Rgistration: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी जनवरी 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप सीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट और आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

CTET January 2024 Notification, CTET January 2024 Rgistration: सीटीईटी 2024 को लेकर बिग (CTET January 2024 Rgistration) अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय पात्रता परीक्षा 2024 जनवरी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर (CTET January 2024 Exam Date) सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को (CTET January 2024 Application Form) किया जाएगा। इसके लिए आवेदन का लिंक आज यानी 3 नवंबर से एक्टिव कर दिया गया है। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2023 है।

CTET January 2024 Notification

CTET January 2024 Registration: यहां करें सीटीईटी जनवरी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन

बता दें सीबीएसई सालभर में दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के अंत में आयोजित की जाती है। पेपर 1 को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं, जबकि पेपर 2 को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होते हैं। यहां आप सीटीईटी 2023 परीक्षा के लिए क्वालिफिकेशन, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

End of Feed