LIVECTET Exam 2022 highlightsUpdates: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड जल्द, इतना देना होता है शुल्क

CTET Exam 2022 highlightsUpdates: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड जल्द, इतना देना होता है शुल्क
CTET December 2022, CBSE CTET Exam 2022 highlights: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटीईटी 2022 फॉर्म करेक्शन विंडो बंद हो चुकी है। सीबीएसई की ओर से जारी हुए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, करेक्शन विंडो 28 नवंबर, 2022 को खोली गई और आवेदन में सुधार की आखिरी तारीख 3 दिसंबर, 2022 निर्धारित की गई थी। चूंकि, फॉर्म करेक्शन अब विंडो बंद हो चुकी है। ऐसे में अभ्यर्थी अब अपने आवेदन में सुधार नहीं कर सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई जनवरी 2023 या फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में सीटीईटी परीक्षा के लिए आयोजन करेगा। इसके अलावा सीटीईटी परीक्षा की सटीक तारीख भी इसी महीने जारी किए जाने की पूरी उम्मीद है। जिसके बाद बोर्ड की तरफ से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा। सीटीईटी 2022 परीक्षा के लिए दो पेपर आयोजित होंगे। CTET पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं। CTET पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं। उम्मीदवार इनमें से किसी एक या दोनों पेपर के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी। सीटीईटी पेपर I और पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से कुल 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा।
Sarkari Naukri Result 2022 LIVE Updates: Check Here
सीबीएसई बोर्ड द्वारा यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। सीटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। आपको बता दें कि सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी अब लाइफ टाइम तक के लिए कर दी गई है। सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर एग्जाम 2022 से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
SSC GD Constable Exam 2022 LIVE: Check Here
Ctet 2022 live - जानें कितना देना होता है शुल्क
CTET 2022 आवेदन शुल्क केवल 1 पेपर के लिए INR 1,000 और दोनों पेपरों के लिए INR 1,200 था। बता दें, इसके माध्यम से प्राइमरी टीचर बनने का मौका मिलता है, हर साल लाखों की संख्या में लोग सीटेट के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं।
CTET Exam Live - सीटेट की तरफ से जल्द जारी होगी यह सूची
CTET 2022 के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2022 थी। इसके बाद केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) आवेदन फार्म में बदलाव कि लिए करेक्शन विंडों खोला गया था, जो कि 3 दिसंबर को बंद कर दिया गया। अब बोर्ड जल्द ही उन लोगों की सूची जारी कर सकता है जिन्होंने सही से अपने फॉर्म भरे हैं।
Sarkari Exam Live - सीटेट एडमिट कार्ड इसी हफ्ते
Central Teacher Eligibility Test (CTET)2022 करेक्शन विंडो 28 नवंबर, 2022 को सक्रिय हुई थी। उम्मीदवार 3 दिसंबर, 2022 तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे, अब यह लिंक डिएक्टिवेटेड कर दिया गया है। जल्द ही अगला अपडेट एडमिट कार्ड के रूप में आने वाला है।
Ctet Exam Live - जनवरी में होगी सीटेट परीक्षा
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सुधार के लिए अब दोबारा समय नहीं दिया जाएगा, उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा शहर भी बदल सकते थे। अब बारी एडमिट कार्ड की है जो कि इन्हीं दिनों में जारी किया जा सकता है, बता दें परीक्षा जनवरी में होने की पूरी संभावना है।
Ctet Admit Card Live - कभी भी आ सकता है सीटेट एडमिट कार्ड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 3 दिसंबर, 2022 को सीबीएसई सीटीईटी 2022 सुधार विंडो को बंद कर दिया। जिन उम्मीदवारों को अपने विवरण में बदलाव करना था, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in के माध्यम से कर सकते थे, अब किसी भी समय एडमिट कार्ड जारी किए जाने की सूचना आ सकती है।
CTET Exam 2022 LIVE - बीते साल का रिजल्ट
बोर्ड द्वारा यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। बीते साल की बात करें तो सीबीएसई इससे पहले यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी और इस परीक्षा का परिणाम 9 मार्च को घोषित किया गया था
CTET Exam 2022 LIVE: किसके लिए कौन सी परीक्षा
कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए अभ्यर्थियों को पेपर 1 और 6वीं से 8वीं के लिए पेपर 2 में सम्मिलित होना होगा। हालांकि, अभ्यर्थी दोनों पेपर में शामिल होकर कक्षा 1 से 8 तक के लिए पात्रता प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
CTET Exam 2022 LIVE: परीक्षा की तारीख नजदीक
सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर 2022 के लिए 31 अक्टूबर से 24 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। वहीं, परीक्षा का आयोजन दिसंबर और जनवरी में किया जाना है।
CTET Exam 2022 LIVE: सीटीईटी के लिए आवेदन शुल्क
सीटीईटी दिसंबर 2022 एप्लीकेशन के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए 1000 रुपए और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपए शुल्क जमा करना पड़ता है।
CTET December Exam 2022 LIVE: बीते साल इतने लोग सफल
सीबीएसई बोर्ड द्वारा यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। बीते साल सीटीईटी पेपर I में 4,45,467 अभ्यर्थी और पेपर II में 2,20,069 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी।
CTET December Exam 2022 LIVE: सीबीएसई सीटीईटी के लिए आवेदन
सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर 2022 के लिए 31 अक्टूबर से 24 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर निर्धारित की गई थी।
CTET December Exam 2022 LIVE: एडमिट कार्ड जल्द
सीबीएसई द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है। ऐसे में परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
CTET December Exam 2022 LIVE: ऐसे होगा पहला पेपर
सीटीईटी पेपर I में पांच सेक्शन से सवाल होते हैं। जिसमें भाषा I, भाषा II, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, पर्यावरण अध्ययन और गणित शामिल है। सभी सेक्शन में 30 प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न एक अंक होता है।
CTET Exam 2022 LIVE: सीटीईटी का 16वां संस्करण
सीबीएसई सीटीईटी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह परीक्षा का 16वां संस्करण है। परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक किया जाना है।
CTET December Exam 2022 LIVE: एप्लीकेशन विंडो बंद
सीटीईटी एप्लीकेशन विंडो कल बंद हो चुकी है। ऐसे में अभ्यर्थी अब अपने आवेदन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं कर सकेंगे।
CTET December Exam 2022 LIVE: कितने शिफ्ट में होगी परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक होगी। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाना है।
CTET December Exam 2022 LIVE: साल में दो बार होती है परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के तहत 2 पेपर होते हैं। पेपर I कक्षा 1 से कक्षा 5 तक और पेपर II कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए होता है।
CTET December Exam 2022 LIVE: ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी। परीक्षा का आयोजन दिसंबर और जनवरी में किया जाना है।
CTET December Exam 2022 LIVE: नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग
सीटीईटी परीक्षा में150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा और गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग भी नहीं की जाएगी।
CTET December Exam 2022 LIVE: इस वेबसाइट पर जारी होगा एडमिट कार्ड
सीटीईटी एप्लीकेशन विंडो बंद होने के कुछ दिन बाद ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। सीटीईटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.ctet.nic.in पर जारी होगा।