LIVE

CTET 2022: जल्द खत्म होगा इंतजार, जानें कब घोषित होगी सीटीईटी परीक्षा की तारीख

CTET 2022: जल्द खत्म होगा इंतजार, जानें कब घोषित होगी सीटीईटी परीक्षा की तारीख
CTET 2022: जल्द खत्म होगा इंतजार, जानें कब घोषित होगी सीटीईटी परीक्षा की तारीख

CTET 2022 Exam Date: सीटीईटी दिसंबर परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा का आयोजन दिसंबर और जनवरी में किया जाना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। चूंकि, एप्लीकेशन करेक्शन विंडो भी बंद हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

सीबीएसई द्वारा सीटीईटी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इससे पहले यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का रिजल्ट मार्च में जारी हुआ था। जिसके अनुसार सीटीईटी पेपर I में 4,45,467 अभ्यर्थी और पेपर II में 2,20,069 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। वहीं, इस साल परीक्षा के लिए 31 अक्टूबर 2022 से 24 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

Sarkari Naukri Result 2022 Live Updates: Check Here

सीटीईटी परीक्षा के दोनों पेपर में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी। सीटीईटी परीक्षा में गलत जवाब के लिए निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं हैं। हालांकि, नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू की जा सकती है।

सीटीईटी परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक और 6वीं से 8वीं तक के लिए शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। सीटीईटी परीक्षा 2022 से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।

CTET Exam Date 2022: सीटीईटी एग्जाम की तारीख पर अपडेट, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

DEC 09, 2022 20:58 IST

CTET 2022 Exam Date Live - इस बात का रखें ध्यान

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि सीटीईटी परीक्षा से जुड़ी किसी भी जरूरी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। अन्य किसी भी फर्जी वेबसाइट से सावधान रहें।
DEC 09, 2022 20:41 IST

CTET 2022 Exam Date Live -बंद हुई सुधार विंडो

सीटीईटी एप्लीकेशन के लिए सुधार विंडो 3 दिसंबर 2022 को बंद कर दी गई थी। जिन अभ्यर्थियों ने तय समय के अंदर अपने आवेदन में बदलाव नहीं किया है। उन्हें अब दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
DEC 09, 2022 20:08 IST

CTET 2022 Exam Date Live - इन विषयों से होंगे सवाल

सीटीईटी पेपर I और पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से सवाल पूछे जाएंगे।
DEC 09, 2022 19:26 IST

CTET 2022 Exam Date Live - परीक्षा की तारीख

इससे पहले यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल भी परीक्षा का आयोजन दिसंबर और जनवरी 2023 में किए जाने की पूरी उम्मीद है।
DEC 09, 2022 18:41 IST

CTET 2022 Exam Date Live - ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। ‌परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी।
DEC 09, 2022 18:06 IST

CTET 2022 Exam Date Live - इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

परीक्षा की तारीख घोषित होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा के लिए लगभग 30 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
DEC 09, 2022 17:29 IST

CTET 2022 Exam Date Live - कब जारी होगी तारीख

सीटीईटी परीक्षा का आयोजन दिसंबर और जनवरी में किए जाने की पूरा संभावना है। हालांकि, अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
DEC 09, 2022 16:53 IST

CTET 2022 Exam Date Live - सीटीईटी पर अपडेट

सीटीईटी परीक्षा को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा की तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। अभ्यर्थी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
DEC 09, 2022 16:02 IST

CTET 2022 Exam Date Live - किसके लिए कौन सी परीक्षा

यह पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया जाएगा। सीबीएसई द्वारा सीटीईटी 2022 परीक्षा कक्षा 1 से 5 के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और कक्षा 6 से 8 के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के रूप में उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाएगी।
DEC 09, 2022 15:30 IST

CTET 2022 Exam Date Live - सीटीईटी अधिसूचना 2022

CTET अधिसूचना 2022 सीबीएसई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर जारी की गई थी। आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ऑनलाइन सीबीएसई सीटीईटी आवेदन पत्र 2022 लिंक सक्रिय हो गया था। अब जल्द ही उन लोगों की सूचना जारी की जाएगी, जिन्होंने अपने फॉर्म को सही से भरा है।
DEC 09, 2022 14:59 IST

CTET 2022 Exam Date Live - जनवरी में होगी सीटेट परीक्षा

CTET 2022 परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित होने वाली है। CTET का दिसंबर 2022 सत्र केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का 17वां संस्करण होने जा रहा है। जो उम्मीदवार केंद्र सरकार के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पात्रता हासिल करने के लिए सीटीईटी 2022 परीक्षा में शामिल होना होगा।
DEC 09, 2022 13:59 IST

सीटीईटी एडमिट कार्ड 2022

सीबीएसई आने वाले कुछ दिनों में आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा। एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों तक ले जाने की आवश्यकता होती है
DEC 09, 2022 13:21 IST

CTET 2022 Exam Date Live - कौन दे सकता है पेपर 1 और 2

जो उम्मीदवार कक्षा 1-8 को पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपर देने होंगे। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों को पास करना होता है। बता दें, जल्द ही 2022 नोटिफिकेशन के लिए सीटेट परीक्षा तिथि जारी हो सकती है।
DEC 09, 2022 12:55 IST

CTET 2022 Exam Date Live - सीबीटी मोड में होगी सीटेट परीक्षा

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटीईटी 2022 परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में ऑनलाइन करेगा। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए परीक्षा कई पालियों में आयोजित की जाएगी। CENTRAL TEACHER ELIGIBILITY TEST (CTET) परीक्षा तिथि की घोषणा कभी भी की जा सकती है।
DEC 09, 2022 12:08 IST

Ctet Exam Live - जानें क्या है सीटीईटी

CTET केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है। CTET परीक्षा आम तौर पर केंद्र सरकार के स्कूल जैसे KVS, NVS, आदि में कक्षा 1 से 8 के लिए शिक्षकों के रूप में नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है।
DEC 09, 2022 11:33 IST

CTET Exam News Live - जानें परीक्षा शुल्क के बारे में

CENTRAL TEACHER ELIGIBILITY TEST (CTET) 2022 के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2022 थी। सीटीईटी 2022 आवेदन शुल्क केवल एक पेपर के लिए 1,000 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1,200 रुपये था। यदि आप भी अगली बार फॉर्म भरना चाहते हैं तो शुल्क याद रखें।
DEC 09, 2022 10:59 IST

Ctet Exam Live - सीबीएसई जारी करने वाला है लिस्ट

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा2022 सुधार विंडो 28 नवंबर, 2022 को सक्रिय हुई और 3 दिसंबर, 2022 को बंद हो गई। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर, 2022 थी। अब जल्द ही सीबीएसई की ओर से उन लोगों की लिस्ट जारी की जा सकती है, जिनके फॉर्म सही भरे हैं।
DEC 09, 2022 10:16 IST

CTET 2022 Exam Date Live - एनवीएस, केवीएस जैेसे स्कूलों में मिलता है पढ़ाने का मौका

CENTRAL TEACHER ELIGIBILITY TEST (CTET) क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है जिसके माध्यम से वे एनवीएस, केवीएस, आदि जैसे स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं।CENTRAL TEACHER ELIGIBILITY TEST (CTET) क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है जिसके माध्यम से वे एनवीएस, केवीएस, आदि जैसे स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं।
DEC 09, 2022 09:54 IST

Ctet Exam Live - कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने का मिलता है मौका

CTET 2022 परीक्षा सीबीएसई द्वारा कक्षा 1 से 5 के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और कक्षा 6 से 8 के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के रूप में उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाएगी। बता दें, इस पेज पर बने रहें, क्योंकि सीटेट परीक्षा 2022 की तिथियों की घोषणा आज से कल तक में की जा सकती है।
DEC 09, 2022 09:00 IST

CTET 2022 Exam Date Live - सीटेट में होते हैं दो पेपर

यह पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया जाएगा। सीबीएसई द्वारा सीटीईटी 2022 परीक्षा कक्षा 1 से 5 के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और कक्षा 6 से 8 के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के रूप में उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाएगी।