CTET Correction Window 2026 Date: सीटीईटी करेक्शन विंडो फिर खुली, 10 सितंबर तक करें एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार, यहां देखें नई तारीख

CTET Correction Window 2026 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 के लिए करेक्शन विंडो फिर से खोल दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए 10 सितंबर 2026 तक का मौका दिया गया है।

CTET Correction Window 2026 Date: सीटीईटी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CTET Correction Window 2026) खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 के लिए करेक्शन विंडो फिर से खोल दी है। जो उम्मीदवार सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के एप्लीकेशन फॉर्म में कोई बदलाव या सुधार करना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। यहां आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो 10 सितंबर 2026 तक ओपन रहेगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले 11 मई 2026 से10 जून 2026 तक चली एप्लीकेशन विंडो के दौरान सफलतापूर्वक अपना एप्लीकेशन जमा किया था, वे भी इस करेक्शन विंडो के दौरान अपनी जानकारी में जरूरी सुधार कर सकते हैं।

CTET Correction Window 2026 Date

CTET Correction Window 2026 Date: सीटीईटी करेक्शन विंडो फिर से खुली

जारी अधिसूचना के मुताबिक 08 मई 2026 को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, CTET के 22वें संस्करण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले 11 मई 2026 से 10 जून 2026 तक खोली गई थी। इसके बाद 25 अगस्त 2026 को जारी सूचना के तहत उन पात्र उम्मीदवारों को एक और मौका दिया गया, जो पहले आवेदन की अवधि में आवेदन नहीं कर सके थे। ऐसे उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 25 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक खोला गया। ऑनलाइन आवेदन में सुधार की सुविधा, जहां लागू हो, 7 सितंबर 2026 से 10 सितंबर 2026 तक CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

End of Feed