CTET 2025 Notification: जारी होने जा रहा सीटीईटी नोटिफिकेशन, ctet.nic.in पर ऐसे करें अप्लाई

CTET 2025 Notification Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

CTET 2025 Notification Date: सीटीईटी नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। बता दें कि सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। सीटीईटी के तहत दो पेपर होते हैं। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।

CTET Notification 2025 Date

CTET Notification 2025 Date

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीटीईटी नोटिफिकेशन जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही सीटीईटी नोटिफिकेशन की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

End of Feed