CTET 2025 Exam Date: फरवरी में होगी सीटेट परीक्षा, कैसा रहेगा एग्जाम पैटर्न? एक क्लिक में जानें

CTET 2025 Exam Pattern: सीबीएसई द्वारा सीटेट 2025 परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। अब जल्द ही एप्लीकेशन को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन आना बाकी है। जल्द ही रजिस्ट्रेशन की तारीखों की घोषणा होगी। चलिये जानते हैं कि परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा।

CTET 2025 Exam Date: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 सेशन परीक्षाओं की तारीखों की हाल में घोषणा हो चुकी है। जो शेड्यूल जारी हुआ है, उसके मुताबिक, सीटीईटी परीक्षा 8 फरवरी 2026 को पूरे भारत में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। आवेदक जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने अभी तक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीखों की घोषणा नहीं की है। ऐसे में उम्मीदवार अनिश्चितता की स्थिति में बने हुए हैं। हालांकि उम्मीद है कि इसी हफ्ते फॉर्म जारी कर दिए जाएंगे। इस बीच चलिये जानते हैं कि परीक्षा का एग्जाम पैटर्न कैसा रहने वाला है।

CTET 2025 Exam

CTET 2025 Exam

सीबीएसई ने जो आधिकारिक नोटिस जारी किया है, उसके मुताबिक इस बार सीटीईटी का 21वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। इसमें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों ही शामिल हैं। जो भी कैंडिडेट्स आवेदन करना चाहते हैं, वे सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

End of Feed