LIVEइसी महीने आ सकता है सीटेट परीक्षा का परिणाम, यहां देखिए क्या है अपडेट

इसी महीने आ सकता है सीटेट परीक्षा का परिणाम, यहां देखिए क्या है अपडेट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस हफ्ते CTET Answer Key 2023 जारी कर दी। अब उम्मीदवार रिजल्ट को लेकर आस लगाए बैठे हैं। बता दें, Central Board of Secondary Education (CBSE) ने पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आंसर की के साथ साथ प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी किया था, जिसे सीटेट की आधिकारिक साइट से जाकर देखा जा सकता है। जो उम्मीदवार CTET 2023 के दिसंबर सत्र में उपस्थित हुए थे, वे अब CTET Answer Key 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET 2023 परीक्षा CBSE द्वारा 28 दिसंबर 2022 से 7 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी और बोर्ड ने केवल सात दिनों में आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी थी। हालांकि यह फाइनल आंसर की नहीं थी, इसे अनंतिम आंसर की के रूप में लेने की जरूरत है, जिसका मतलब है कि अभी आंसर की में संशोधन के अवसर हैं और दोबारा से जो आंसर की जारी की जाएगी, वह सीटेट फाइनल आंसर की होगी।
उम्मीदवार जिसे उत्तर कुंजी की वैधता के बारे में कोई आपत्ति है, वह इसे 14 फरवरी से 17 फरवरी तक चुनौती दे सकते थे, यानी अब मौका खत्म हो गया है और कभी भी फाइनल आंसर की जारी की जा सकती है। बोर्ड द्वारा आपत्ति उठाने की फीस ₹1,000 रखी गई थी, लेकिन जिनके द्वारा उठाई गई आपत्ति सही व वैध होगी, उसके पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे।
जानें कब आएगा सीटेट परिणाम
सीबीएसई जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी फाइनल आंसर की 2022-23 जारी करेगा। उम्मीद है कि सीटीईटी 2022-23 परीक्षा का परिणाम फरवरी 2023 के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा। सीटीईटी अनंतिम उत्तर कुंजी 2022-23 सीबीएसई द्वारा 14 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी।
CBSE CTET Result 2023 LIVE - यहां मिलेगा सीटीईटी रिजल्ट
सीटीईटी दिसंबर के दोनों पेपर का रिजल्ट एक साथ आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
CBSE CTET Result 2023 LIVE - लाखों अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार
इस साल सीटीईटी परीक्षा में लगभग 32.45 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का रिजल्ट फरवरी के आखिरी सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।
CBSE CTET Result 2023 LIVE - जानें कब आएगा रिजल्ट
सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक किया गया था।
CBSE CTET Result 2023 LIVE - क्यों होगी है सीटीईटी परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। इस साल यह परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी।
CBSE CTET Result 2023 LIVE - ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट
सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट आधकिारिक वेबसाइट ctet.nic.in वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
CBSE CTET Result 2023 LIVE - ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक किया गया। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी।
CBSE CTET Result 2023 LIVE - इतने अंक जरूरी
सीटीईटी परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।
CBSE CTET Result 2023 LIVE - राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। सीटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के योग्य होते हैं।
CBSE CTET Result 2023 LIVE - दोनों पेपर का रिजल्ट एक साथ होगा जारी
सीटीईटी परीक्षा के तहत कुल दो पेपर होते हैं। बोर्ड दोनों पेपर के नतीजे एक साथ वेबसाइट पर जारी करेगा। जिसे अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके देख सकेंगे।
CBSE CTET Result 2023 LIVE - इन विषयों से होते हैं सवाल
सीटीईटी परीक्षा के दोनों पेपर में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाते हैं और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय मिलता है।
CTET Result 2023 LIVE - कब तक आएगा रिजल्ट
सीटीईटी रिजल्ट फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
CTET Result 2023 LIVE - कब आएगी फाइनल आंसर की
सीटीईटी परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 14 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 17 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। अब बोर्ड की ओर से परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
CTET Result 2023 LIVE - इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल सीटीईटी परीक्षा में 32.45 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इन अभ्यर्थियों का रिजल्ट जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
CTET Result 2023 LIVE - एक साथ जारी होगा रिजल्ट
सीटीईटी के तहत दो पेपर होते हैं। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। बता दें कि दोनों पेपर के नतीजे एक साथ ही जारी होंगे।
CTET Result 2023 LIVE - कब हुई थी परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस साल यह परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक हुई थी। अब बोर्ड जल्द ही इस परीक्षा के नतीजे भी जारी करेगा।
CTET Result 2023 LIVE - वेबसाइट कर लें नोट
सीटीईटी दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट अब किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन नबंर और जन्मतिथि दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
CTET Result 2023 LIVE - सीटेट फाइनल आंसर की व रिजल्ट डेट
सीबीएसई ने 26 दिसंबर, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी 2022 एडमिट कार्ड जारी किया था और प्री-एडमिट कार्ड 20 दिसंबर, 2022 को जारी किया गया था। सीटीईटी परीक्षा 2022-23 का आयोजन हो चुका है, आंसर की भी जारी हो गई है, अब किसी भी दिन फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
CBSE CTET Result 2023 LIVE - अलग अलग सत्रो में हुई थी सीटेट परीक्षा
CTET परीक्षा 2022-23 से जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें। बता दें 7 फरवरी, 2023 को सीटेट परीक्षा 2023 संपन्न हुई थी जबकि CTET परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से शुरू हुई थी। CTET 2022 परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग-अलग सत्रों में आयोजित की गई थी।
CBSE CTET Result 2023 LIVE Updates: 1000 रुपये शुल्क
Central Board of Secondary Education (CBSE) CTET Answer Key 2023 जारी हो चुकी है, उम्मीदवार 17 तारीख तक आपत्ति कर सकते थे, अब आपत्तियों पर विचार किया जा रहा है, बता दें, प्रत्येक आपत्ति के लिए 1000 रुपये शुल्क रखा गया था।