एजुकेशन

CSIR UGC NET Answer Key OUT: सीएसआईआर यूजीसी नेट की आंसर की जारी, यहां करें चेक, जानें कैसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

CSIR UGC NET 2025 Answer Key Released: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। अगर आपने भी यूजीसी नेट की परीक्षा दी हो, तो आप आंसर की चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाना होगा और आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CSIR UGC NET की आंसर की जारी

Photo : iStock

CSIR UGC NET 2025 Answer Key Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाना होगा और आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपने भी यूजीसी नेट की परीक्षा दी हो, तो आप आंसर की चेक कर सकते हैं।

एनटीए की ओर से नेट दिसंबर 2024 की परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी 2025 से 2 मार्च 2025 तक किया गया था। यह निरीक्षण दो शिफ्टों में हुई थी। इस परीक्षा में कुल 2 लाख 38 हजार 451 बिल्डरों ने हिसासा लिया था। यह परीक्षा सीबीटी मॉड में आयोजित की गई थी।

CSIR UGC NET Answer Key ऐसे करें चेक

  • अगर आपने भी यूजीसी नेट परीक्षा दी हो वह सबसे पहले ऑफ‍िशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • यहां वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लिंक CSIR UGC NET दिसंबर परीक्षा आंसर की 2024 पर क्‍लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन कर लें. आपको लॉगिन करने के बाद डिटेल्‍स सबमिट क्‍लिक करनी होगी।
  • इसके बाद नई विंडो खुलेगी और आप स्‍क्रीन पर आंसर की देख सकेंगे।
  • यहां से आप इसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR UGC NET 2025: कर सकते हैं आपत्ति

CSIR UGC NET दिसंबर परीक्षा की आंसर की को लेकर अगर किसी को आपत्ति हो तो उसके लिए ऑब्‍जेक्‍शन विंडो भी खोल दी गई है। परीक्षा देने वाले उम्‍मीदवार 11 मार्च 2025 से 14 मार्च 2025 तक इस विंडो पर ऑब्‍जेक्‍शन करा सकते हैं। यह विंडो 14 मार्च 2025 को रात 11:50 तक ओपन रखा जाएगा।

अगर किसी उम्‍मीदवार को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्‍नों के उत्तर गलत हैं, तो वे अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने वाले उम्‍मीदवारों को 200 रुपये की नॉन रिफंडेबल फीस भी देनी होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article