UP Smartphone Scheme: साढ़े चार हजार विद्यार्थियों को स्मार्टफोन व टैबलेट देंगे CM योगी, स्मार्ट क्लास का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (3 मार्च) को गोरखपुर में 26 माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के कार्यों तथा 141 माध्यमिक विद्यालयों में प्रीमियम स्मार्ट क्लास रूम का शिलान्यास करेंगे। इस समारोह में तीन हजार छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन तथा डेढ़ हजार को टैबलेट वितरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (3 मार्च) को गोरखपुर में माध्यमिक शिक्षा की मजबूती के लिए करीब 25 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार देंगे। वह 26 माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के कार्यों तथा 141 माध्यमिक विद्यालयों में प्रीमियम स्मार्ट क्लास रूम का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास के ये कार्य राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में रविवार पूर्वाह्न प्रस्तावित स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण समारोह के मंच से होंगे। इस समारोह में तीन हजार छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन तथा डेढ़ हजार को टैबलेट वितरित किया जाएगा। सीएम योगी कुछ विद्यार्थियों को अपने हाथों से स्मार्टफोन व टैबलेट प्रदान करेंगे।

UP CM Smartphone Tablet Scheme

UP CM Smartphone Tablet Scheme

सीएम योगी की मौजूदगी में अभी 28 जनवरी को गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक हजार युवाओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया था। राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत गोरखपुर में योजना के प्रारम्भ वर्ष 2021-22 से अब तक करीब अस्सी हजार छात्र/ छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं।

End of Feed