CISF Constable Tradesman परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एंट्री और गेट बंद होने का समय

CISF ने Constable Tradesman Recruitment 2024 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) की तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, इस भर्ती की परीक्षा 1 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर होगी।

CISF में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने Constable Tradesman Recruitment 2024 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) की तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, इस भर्ती की परीक्षा 1 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर होगी। CISF की ओर से जारी नोटिस में अन्य भर्तियों की परीक्षाओं का शेड्यूल भी दिया गया है। इसमें ASI/Exe (LDCE)-2023 और Constable (Fire)-2024 की परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी शामिल है।

CISF Constable Tradesman 2024 Exam Date Released

CISF Constable Tradesman परीक्षा की तारीख घोषित

1 दिसंबर को इस समय होगी CISF Tradesman परीक्षा

Constable Tradesman-2024 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा, क्योंकि नोटिस में एंट्री और गेट बंद होने का समय भी तय किया गया है।

End of Feed