CISF ASI Paramedical Admit Card 2026: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने ASI पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2026 के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) और डॉक्यूमेंटेशन स्टेज के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे CISF के भर्ती पोर्टल पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। PST और डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यान से देखनी होगी।
CISF की इस भर्ती के तहत ASI के कुल 24 पद भरे जाने हैं। इनमें ASI Pharmacist के 18 पद, ASI Lab Technician के 5 पद और ASI X-Ray Technician का 1 पद है। CISF ने स्पष्ट किया है कि ये रिक्तियां फिलहाल संभावित हैं और भर्ती प्रक्रिया के दौरान पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: MP पुलिस में SI के 504 पदों पर आवेदन का मौका, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड CISF के भर्ती पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले भर्ती पोर्टल पर जाएं और Paramedical Staff Admit Card से संबंधित लिंक खोलें।
इसके बाद अपनी रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें। स्क्रीन पर कॉल लेटर दिखाई देने के बाद इसे डाउनलोड कर लें। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का साफ प्रिंटआउट में रखना होगा।
PST और डॉक्यूमेंटेशन के लिए केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र और मांगे गए सभी मूल प्रमाण पत्र जरूर लेकर जाएं।
एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ना जरूरी है। रिपोर्टिंग टाइम और आवंटित केंद्र की जानकारी प्रत्येक उम्मीदवार के कॉल लेटर में अलग-अलग हो सकती है।
क्या है चयन प्रक्रिया?
सीआईएसएफ (CISF) में एएसआई (ASI - सहायक उप-निरीक्षक) पैरामेडिकल स्टाफ पद के लिए भर्ती प्रक्रिया 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा, PST, डॉक्यूमेंटेशन,बेसिक वोकेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (BVAT) और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं।
लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार, रिक्तियों की संख्या से करीब पांच गुना उम्मीदवारों को अगले चरणों के लिए बुलाया जा सकता है।
