CISCE ICSE Class 10th Date Sheet 2023, ICSE 10th Date Sheet 2023: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा ICSE कक्षा 10वीं परीक्षा की डेट शीट जल्द ही जारी की जाएगी। जिसके बाद परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकेंगे।
सीआईएससीई 10वीं डेट शीट 2023
ICSE 10th Exam 2023: डेट शीट जल्द
आईसीएसई कक्षा 10वीं की डेट शीट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डेट शीट नवंबर के अंत तक जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। अपडेट आते ही स्टूडेंट्स को सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
ICSE Exam 2023: साल में एक बार होगी परीक्षा
सत्र 2023 के लिए कक्षा 10वीं की परीक्षा साल में सिर्फ एक बार आयोजित की जाएगी। सीआईएससीई के अनुसार, परीक्षा का आयोजन फरवरी और मार्च में किया जा सकता है। परीक्षा की सटीक तारीखों का ऐलान भी बोर्ड की तरफ से जल्द ही किया जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स से डेट शीट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download CISCE ICSE Class 10th Exam 2023 Date Sheet: ऐसे डाउनलोड करें डेट शीट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर CISCE ICSE Class 10th Date Sheet 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने टाइम टेबल का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Board Exam 2023: ऐसे होगी परीक्षा
आईसीएसई 10वीं परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को कम से कम छह विषयों का चयन करना होगा। समूह 1 में सभी विषय अनिवार्य होंगे। वहीं, समूह 2 में कम से कम दो और अधिकतम तीन विषयों का चयन करना होगा। जबकि, समूह 3 में प्रस्तावित विकल्पों में से एक विषय को चुनना होगा।
