CISCE Class 10th Result 2026: क्या कल जारी होगा ICSE 10वीं का रिजल्ट? डिजीलॉकर और उमंग से ऐसे करें डाउनलोड

CISCE Class 10th Result 2026: ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट कल जारी होने की खबर को सीआईएससीई ने अफवाह बताते। साथ ही रिजल्ट से संबंधित सोशल मीडिया पर जारी जानकारी पर ध्यान न देने की सलाह दी।

CISCE Class 10th Result 2026: ICSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी होने को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आ रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ICSE 10th Result 2026 के 22 अप्रैल को जारी होने की हलचल मची हुई है। इस पर भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (CISCE) ने जानकारी दी की रिजल्ट को लेकर इस प्रकार की कोई घोषणा नहीं की गई है। CISCE इस ऐलान के बाद साफ हो गया है कि बोर्ड द्वारा रिजल्ट कल यानी 22 अप्रैल को जारी नहीं किया जाएगा।

CISCE Class 10th Result 2026

CISCE Class 10th Result 2026

इस प्रकार की खबरों पर CISCE ने छात्रों और अभिभावकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना पर ध्यान न देने की सलाह दी है। बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे थे, जिसमें ICSE 10वीं परीक्षा रिजल्ट 22 अप्रैल को दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे। हालांकि इस सूचना को CISCE ने झूठा बताया है। साथ ही छात्रों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने की सलाह दी गई है।

End of Feed