Chhattisgarh school summer vacation 2026: छत्तीसगढ़ में गर्मी की मार! 20 अप्रैल से 15 जून तक समर वेकेशन का ऐलान

Chhattisgarh School Summer Vacation 2026: छत्तीसगढ़ में समर वेकेशन का ऐलान किया गया है। इस बार भीषण गर्मी की मार को देखते हुए जल्दी गर्मी की छुट्टी घोषित की गई है।

Chattisgarh Summer Vacation 2026 : छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टी की घोषणा कर दी है। इस बारे में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल से लेकर 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (Chattisgarh School Closed) रहेगा। ये फैसला बच्चों की सुरक्षा की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। (Summer Vacation 2026) सीएम ने कहा कि राज्य में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए सरकार ने छुट्टी घोषित की है।

Summer Vacation

Summer Vacation

क्या बोले मुख्यमंत्री ?

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। सीएम ने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकारी ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को पूर्व निर्धारित तिथि से पहले ही लागू करते हुए अब 20 अप्रैल से लेकर 15 जून तक अवकाश घोषित किया है। ताकि इस भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत अच्छी रहे।

End of Feed