CGBSE 10th, 12th Result 2024: मई में इस तारीख तक जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, जानें पासिंग मार्क्स

Chhattisgarh CGBSE 10th 12th Result 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 21 मार्च तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक हुई थी।

Chhattisgarh CGBSE 10th 12th Result 2024, CGBSE Class 10th 12th Result 2024 Date: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (CGBSE 10th 12th Result 2024) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CGBSE 10th, 12th Result 2024

CGBSE 10th, 12th Result 2024

Chhattisgarh CGBSE 10th 12th Result 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 21 मार्च तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक हुई थी। अब स्टू़डेंट्स बेसब्री से छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

End of Feed