एजुकेशन

कल आएगा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

UP Board 10th 12th Marksheet 2024: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।

Image

UP Board 10th 12th Marksheet 2024

UP Board 10th 12th Marksheet 2024 at upmsp.edu.in: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी, जिसके बाद ही रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर ऐक्टिव होगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे चेक कर सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट देख सकेंगे।

UP Board 10th 12th Result 2024: अप्रैल में जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड इससे पहले रिजल्ट की सटीक तारीख घोषित करेगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा सोशल मीडिया हैंडल पर भी नजर बनाए रखें। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

UP Board 10th 12th Marksheet 2024: कब मिलेगी मार्कशीट

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की ओरिजनल मार्कशीट के लिए स्टूडेंट्स को कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी। हालांकि, यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download UP Board 10th 12th Marksheet 2024

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • फिर यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

UPMSP UP Board Result 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था। इस साल 10वीं की परीक्षा में लगभग 29 लाख और 12वीं की परीक्षा में 25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article