एजुकेशन

ग्रेजुएट के लिए चंडीगढ़ प्रशासन में निकली बंपर भर्ती, 6 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, यहां देखें सैलरी और एलिजिबिलिटी

चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 257 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जिसके लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ग्रेजुएट पास जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखते हैं वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Image

ग्रेजुएट के लिए चंडीगढ़ प्रशासन में निकली बंपर भर्ती

अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं को यह स्टोरी आपके लिए है, क्योंकि हाल ही में चंडीगढ़ प्रशासन में एक बड़ी भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होने वाली है। खास बात यह है कि ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। चंडीगढ़ प्रशासन में निकली भर्ती क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट पदों के लिए है। आइए आपको इसकी योग्यता, सैलरी, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से बताएं।

कितने पदों की निकाली गई भर्ती

चंडीगढ़ प्रशासन ने कुल 257 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसमें क्लर्क के 234 पद और स्टेनो टाइपिस्ट के 23 पद शामिल है, जिसके लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

चंडीगढ़ क्लर्क स्टेनो भर्ती के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता

क्लर्क और स्टेनो दोनों पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान और विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। लेकिन क्लर्क के लिए अंग्रेजी टाइपिंग 35 शब्द प्रति मिनट होना अनिवार्य है और स्टेनो के लिए 80 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग जरूरी है।

कितनी उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 साल है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के आधार पर छूट दी जाएगी।

क्या है क्लर्क और स्टेनो की सैलरी

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा क्लर्क और स्टेनो पदों पर जिन उम्मीदवारों की भर्ती होगी उन्हें 7वें वेतन आयोग के लेवल 2 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसमें बेसिक पे 19,900 से शुरू होकर 63,200 तक जाता है। अनुमानित मासिक वेतन भत्ते और पोस्टिंग शहर के आधार पर 35 से 40 हजार रुपये के बीच जा सकता है।

क्या है भर्ती प्रक्रिया

उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन 6 अप्रैल से शुरू है। आवेदन के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट/स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों का नाम शामिल होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article