CGPSC State Service Exam 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्टेट सर्विस परीक्षा 2025 के अंतिम चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया को टाल दिया है। आयोग के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया अब 20 सितंबर से शुरू नहीं होगी। इसे कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते स्थगित किया गया है। नई तारीखों की घोषणा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से की जाएगी।
छत्तीसगढ़ PSC का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू टला
पहले यह प्रक्रिया 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली थी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन की तैयारी पूरी कर ली थी, उन्हें अब नए कार्यक्रम का इंतजार करना होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: QS MBA Rankings 2027: टॉप 3 IIMs की रैंकिंग गिरी, फिर भी ग्लोबल टॉप 100 में
265 पदों के लिए हो रही है भर्ती
CGPSC State Service Examination 2025 के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार के 20 अलग-अलग विभागों में कुल 265 पद भरे जाने हैं। प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को राज्य के जिला मुख्यालयों में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों ने इसके बाद राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में हिस्सा लिया था।
इंटरव्यू के लिए 608 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किए जाने को लेकर कुछ नेताओं और उम्मीदवारों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 265 पदों के लिए 1:3 के अनुपात में 795 उम्मीदवार होने चाहिए थे। वहीं आयोग की ओर से बताई गई स्थिति के अनुसार, 187 उम्मीदवार निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक हासिल नहीं कर सके।
मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इस दौरान उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने, मूल्यांकन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने, मॉडल आंसर जारी करने और री-इवैल्यूएशन जैसी मांगें रखी गई थीं। आयोग ने पहले स्पष्ट किया था कि मुख्य परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया और इसमें विषय विशेषज्ञ शामिल रहे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: NTA Exam Calendar 2026-27 जारी, देखें JEE Main, UGC NET समेत सभी परीक्षाओं का शेड्यूल
