CGPSC PCS Prelims Result 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2025 (CGPSC PCS) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में 3737 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है। उम्मीदवार आधिकारीक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स को मुख्य एग्जाम में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा का आयोजन 09 फरवरी, 2025 को किया गया था।
CGPSC PCS Pre Result कैसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाए।
- अब होम पेज पर रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अब CGPSC PCS रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
यह एग्जाम दो पालियों में हुई। पहली शिफ्ट सुबह 10 से 12 और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक हुई थी। परीक्षा के बाद रिजल्ट का एलान किया गया है। परीक्षार्थी वेबसाइट पर नतीजों की जांच कर सकते हैं। वंही सीजी पीसीएस मुख्य परीक्षा की भी तारीख निर्धारित कर दी गई है यह परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून 2025 को होगी।
आपको बता दें कि सीजी पीसीएस 2024 के जरिए डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और एक्साइज सब इंस्पेक्टर समेत 17 सेवाओं के 246 पदों पर भर्तियां होंगी। इस बार सबसे ज्यादा पद एक्साइज सब इंस्पेक्टर के हैं। एक्साइज एसआई के 90 पद हैं। डिप्टी कलेक्टर के 7 पद हैं। डीएसपी के लिए 21 पद हैं। पिछली बार डीएसपी का कोई पद नहीं था।
