CG Board 10th-12th Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज 29 अप्रैल को कक्षा 10 और कक्षा 12 के 2026 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। ये घोषणा राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in, cg.results.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं कई बार वेबसाइट क्रैश होने की समस्या भी आती है। ऐसे में छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस, डिजिलॉकर और उमंग ऐप से भी चेक कर सकते हैं।
CGBSE 10th Result 2026
बोर्ड ने हाई स्कूल (कक्षा 10) की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की थीं। CGBSE की हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थीं। छत्तीसगढ़ कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें
- cgbse.nic.in
- results.cg.nic.in
- results.digilocker.gov.in
- umang.gov.in
- cg.results.nic.in
स्कोरकार्ड/मार्कशीट कैसे देखें और डाउनलोड करें? How to Download Scorecard/Marksheet :
- आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर High School 10th Main Examination Results - 2026 और Higher Secondary 12th Main Examination Results - 2026 के संबंधित लिंक पर क्लिक करें फिर Main Examination चुनें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- Submit पर क्लिक करें और आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और सुरक्षित रख लें।
SMS से कैसे देखें अपना रिजल्ट ? How to check CG Board result through SMS :
SMS के जरिए CGBSE 10वीं के नतीजे देखने के लिए, CG10 (कक्षा 10 के लिए) या CG12 (कक्षा 12 के लिए) टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। आपको अपने विषय-वार अंक और पास होने की स्थिति SMS के ज़रिए मिल जाएगी। यह सेवा वेबसाइट पर धीमे ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए बहुत अच्छी है।DigiLocker CG Board Result 2026 Class 12th Link: कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स का इस्तेमाल करके DigiLocker ऐप पर CG Board Result 2026 चेक कर सकते हैं:
- DigiLocker की ऑफिशियल वेबसाइट – digilocker.gov.in पर जाएं।
- ‘Education’ सेक्शन पर क्लिक करें और ‘Chhattisgarh Board of Secondary Education’ चुनें।
- Class 12th Marksheet ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना CGBSE रोल नंबर डालें।
- CG Board 12th की प्रोविजनल मार्कशीट 2026 उपलब्ध हो जाएगी।
UMANG ऐप से रिजल्ट चेक करने का तरीका
- UMANG App पर रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले UMANG APP डाउनलोड करें।
- ऐप खोलकर Login/Register करें।
- होम स्क्रीन पर Education सेक्शन पर जाएं।
- अब Chhattisgarh Board of Secondary Education (CGBSE) को सर्च करें।
- Result 2026” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना Roll Number और जरूरी डिटेल्स भरें।
- “Submit” करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- Download / Screenshot लेकर सेव कर लें
CG Board Result 2026 को Umang App से चेक करने के आसान स्टेप्स
UMANG ऐप से रिजल्ट कैसे देखें?
- सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG App डाउनलोड करें (अगर पहले से नहीं है)।
- ऐप खोलकर Login / Register करें (मोबाइल नंबर से OTP के जरिए)।
- होम स्क्रीन पर “Education” सेक्शन में जाएं।
- वहाँ Chhattisgarh Board of Secondary Education (CGBSE) को सर्च करें।
- “Result 2026” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना Roll Number और जरूरी डिटेल्स भरें।
- “Submit” करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- चाहें तो Download / Screenshot लेकर सेव कर लें
CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026 LIVE: ये लॉगिन क्रेडेंशियल्स तैयार रखें
हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के छात्रों को अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया CAPTCHA कोड डालना होगा। छात्र नीचे रिजल्ट लॉगिन विंडो की इमेज देख सकते हैं।
