KVS, NVS और EMRS Tier-II रिजल्ट कब जारी होगा, CBSE ने दिया बड़ा अपडेट

KVS, NVS, and EMRS Tier II Recruitment Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अनुसार, KVS, NVS एवं EMRS Tier-II भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम अगस्त 2026 के मध्य से चरणबद्ध यानी Phase-wise जारी किए जाएंगे।

KVS, NVS, and EMRS Tier II Recruitment Result 2026: KVS, NVS और EMRS में भर्ती के लिए Tier-II परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी की है। बोर्ड के अनुसार, KVS, NVS एवं EMRS Tier-II भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम अगस्त 2026 के मध्य से चरणबद्ध यानी Phase-wise जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना परिणाम जारी होने के बाद CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के भर्ती सेक्शन पर जाकर चेक कर सकेंगे। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट खबरों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है।

KVS NVS EMRS Tier 2 Result: केवीएस, एनवीएस भर्ती रिजल्ट

KVS NVS EMRS Tier 2 Result: केवीएस, एनवीएस भर्ती रिजल्ट

मूल्यांकन का काम पूरा

CBSE की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, परीक्षा की OMR शीट का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। वहीं, करीब 2.1 लाख Descriptive Answer Sheets के मूल्यांकन का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार ज्यादा लंबा नहीं करना पड़ेगा। गौरतलब है कि KVS और NVS भर्ती प्रक्रिया के Tier-II चरण के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। Tier-II परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक मूल्यांकन प्रक्रिया शामिल होने के कारण रिजल्ट तैयार करने में समय लग रहा है।

End of Feed