CBSE की बड़ी लापरवाही! 'वेरिफिकेशन फेल' होने से दो-दो बार कट रहे पैसे, सोशल मीडिया पर फूटा छात्रों का गुस्सा

CBSE revaluation portal glitch : सीबीएसई ने कल यानी 20 मई को अपने री इवैल्यूएशन पोर्टल के दुरुस्त होने की बात कही थी। हालांकि इस अपडेट के तुरंत बाद से ही छात्र टेक्निकल बग के अपने-अपने एक्सपीरियंस शेयर करने लगे। आज दूसरे दिन भी छात्रों को पेमेंट गेटवे में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कुछ छात्रों ने इस परेशानी का समाधान भी बताया है।

CBSE revaluation portal glitch: CBSE 12वीं का रिजल्ट आने के बाद अब री इवैल्यूएशन/रीचेकिंग विंडो (Answer Sheet Photocopy/Revaluation Window) में आ रही तकनीकी खामियों ने छात्रों को परेशान करके रख दिया है। बीते दिन बोर्ड ने खुद एक्स पर आकर इस बात की जानकारी दी थी कि पोर्टल को दुरुस्त कर दगिया है और छात्र बिना किसी परेशानी के चेक कर सकते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बोर्ड के 'दुरुस्त' वाले अपडेट के अगले दिन भी आज यानी 21 मई को छात्रों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सुबह से ही छात्र पेमेंट गेटवे पर तकनीकी खामियों का सामना कर रहे हैं।

CBSE Revaluation Window

CBSE Revaluation Window

सोशल मीडिया पर फूटा छात्रों का गुस्सा

बताते चलें कि छात्रों के बैंक खातों से री-इवैल्युएशन की फीस दो-दो बार कट जा रही है लेकन आधिकारिक पोर्टल पर पेमेंट स्टेटस फिर भी Verification Failed ही दिखा रहा है। कई परेशान छात्रों ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट्स शेयर कर सीबीएसई के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। एक छात्र ने लिखा कि पैसे दो बार कट गए और पोर्टल कह रहा है कि वेरिफिकेशन फेल। सीबीएसई की इस बड़ी लापरवाही की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा ?

End of Feed