ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर उठे सवाल तो CBSE ने दी सफाई, कहा- नंबर से असंतुष्ट तो रीचेकिंग के लिए करें आवेदन

CBSE Issued clarification on debate of Class 12th on screen marking system: सीबीएसई ने 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच अपनी मूल्यांकन प्रणाली को लेकर बड़ा बयान जारी किया है।

CBSE Issued clarification on debate of Class 12th on screen marking system: सीबीएसई ने 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच अपनी मूल्यांकन प्रणाली को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। दरअसल, रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्रों और अभिभावकों ने खासकर फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स जैसे विषयों में कम अंक आने को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए थे। इसके बा द CBSE ने स्पष्ट किया कि OSM प्रणाली का उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया में एकरूपता और पारदर्शिता बनाए रखना है। बोर्ड ने कहा है कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को छात्रों के साथ निष्पक्ष, पारदर्शी और समान मूल्यांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू किया गया है।

ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर उठे सवाल तो CBSE ने दी सफाई

ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर उठे सवाल तो CBSE ने दी सफाई

दरअसल, CBSE 12वीं के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड गई है। 13 मई को सीबीएसई ने इंटर के नतीजे जारी किए थे। 18 लाख से ज्यादा छात्र इस परीक्षा में बैठे थे जिसमें से कुल 85.20% प्रतिशत छात्र छात्राएं इस बार पास हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि सीबीएसई का यह जो रिजल्ट है ये पिछले छह वर्षों में सबसे कम है। यानी इस बार पास पर्सेंटेज बीते छह साल में सबसे कम रहा है। रिजल्ट सामने आने के बाद शिक्षा जगत में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को काफी सख्त कर दिया, जिसका सीधा असर छात्रों के रिजल्ट पर दिखाई दिया।

End of Feed