CBSE Disaffilated School List: सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा के नाम पर लूटमारी कर रहे स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। वहीं तीन स्कूलों को डाउनग्रेड कर दिया गया है। इस बात की जानकारी सीबीएसई की सचिव हिमांशु गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है। जानें क्या है पूरी खबर
CBSE Disaffilated School List: इन स्कूलों की मान्यता हुई रद्द
'केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कदाचार करने के आरोप में कुल 20 स्कूलों की संबद्धता रद्द कर दी है। औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों को छात्रों के फर्जी दस्तावेज पेश करते हुए पकड़ा गया। नोटिस अभी तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नहीं किया गया है, एएनआई ने इसे एक्सेस कर लिया है। ट्वीट में लिखा है, 'CBSE disaffiliates 20 schools after finding that these schools were committing various malpractices of presenting dummy students, ineligible candidates and not maintaining records properly'
अधिकांश असंबद्ध स्कूल दिल्ली से
अधिकांश असंबद्ध स्कूल दिल्ली में हैं। इनमें से दो स्कूल महाराष्ट्र में, दो-दो राजस्थान और केरल में भी हैं। दिसंबर 2023 में, मणिपुर में कुल पच्चीस स्कूलों ने अपनी सीबीएसई संबद्धता खो दी थी। मणिपुर सरकार ने दिसंबर में जारी बयान में यह भी चेतावनी दी थी कि वह राज्य शिक्षा और सीबीएसई नियमों का उल्लंघन करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर है यह जानकारी
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "सभी मौजूदा स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका OASIS डेटा आज की तारीख में अपडेट किया गया है। यदि आप आपने अपना OASIS डेटा अपडेट नहीं किया है, कृपया आवेदन के लिए आगे बढ़ने से पहले इसे कर लें। सभी मौजूदा स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने SQAAF के खिलाफ स्व-मूल्यांकन पूरा कर लिया है, यदि नहीं, तो कृपया SQAAF पोर्टल पर स्व-मूल्यांकन पूरा करें।\"
