CBSE OSM Row : ओएसएम सिस्टम पर गंभीर सवाल, शिक्षा मंत्रालय ने शुरू की पूरे मामले की जांच

आरोप हैं कि टेंडर की कुछ शर्तों में ऐसे बदलाव किए गए, जिनसे कंपनी को फायदा पहुंचा और उसे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का ठेका मिल सका, साथ ही कंपनी की तकनीकी क्षमता और इतने बड़े स्तर पर मूल्यांकन प्रक्रिया संभालने की तैयारी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

CBSE OSM System : सूत्रों के हवाले से खबर है कि लाखों छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए इस्तेमाल किए गए ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी OSM सिस्टम पर उठ रहे सवालों के बीच शिक्षा मंत्रालय ने अब इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मंत्रालय ने OSM सिस्टम का ठेका पाने वाली कंपनी कोएम्प्ट एडुटेक से जुड़े टेंडर, तकनीकी मंजूरियों और खरीद प्रक्रिया के सभी रिकॉर्ड इकट्ठा कर लिए हैं।

CBSE OSM Row

CBSE OSM Row

टेंडर की शर्तों में हुए बदलाव

दरअसल, आरोप हैं कि टेंडर की कुछ शर्तों में ऐसे बदलाव किए गए, जिनसे कंपनी को फायदा पहुंचा और उसे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का ठेका मिल सका, साथ ही कंपनी की तकनीकी क्षमता और इतने बड़े स्तर पर मूल्यांकन प्रक्रिया संभालने की तैयारी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

End of Feed