CTET Exam Result 2024: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रिजल्ट की घोषणा किसी भी वक्त ऑफिशियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर हो सकती है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
सीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 16 अक्टूबर 2024 तक का मौका मिला था। सीटीईटी परीक्षा 14 दिसंबर और 15 दिसंबर को आयोजित हुई थी। इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
CTET 2024 Result ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर LATEST NEWS पर क्लिक करें।
- अब Public Notice for CBSE CTET Exam 2024 Result के ऑप्शन पर जाना होगा।
- इसके बाद Check Result पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।
- लॉगिन करते रिजल्ट खुल जाएगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
CTET Answer Key 2024: आंसर की पहले जारी
सीटीईटी के लिए आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है। आंसर की पर ऑब्जेक्शन फाइल करने के लिए 5 जनवरी 2025 तक का समय मिला था। इसमें ऑब्जेक्शन करने के लिए ctet.nic.in पर जाना था। ऑब्जेक्शन करने के लिए 1000 रुपये फीस मांगी गई थी। कैंडिडेट्स द्वारा प्राप्त ऑब्जेक्शन को सॉल्व करने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जा रहा है।
