Central Teacher Eligibility Test, CTET Exam Result 2022-23 जल्द ही जारी किया जाने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने सीटीईटी 2023 परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। सीटेट आंसर की, इस महीने जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार यहां से अनुमानित तिथि की जांच कर सकते हैं। CTET Result 2023 CTET 2023 Answer Key दोनों ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा।
सीटेट 2023 रिजल्ट ctet.nic.in पर
उम्मीदवार जो 28 दिसंबर 2023 से 7 फरवरी 2023 तक आयोजित सीटीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपनी उत्तर कुंजी ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
विभिन्न रिपोर्ट के अनुसार, सीटीईटी दिसंबर परीक्षा परिणाम आने वाले हफ्ते में आने की संभावना है। हालांकि, आधिकारिक अधिसूचना ने कोई तारीख साझा नहीं की है। लेकिन टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल सीटेट परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट को ट्रैक कर रहा है।
ऐसे चेक करें सीटेट आंसर की या रिजल्ट
- उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें, नीचे Candidate Activity में देखें।
- अब रिजल्ट लिंक को खोलें और क्रेडिंशियल डालकर परिणाम या आंसर की चेक करें।
सीटेट में होते हैं दो पेपर
CTET केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसे आयोजित करने के लिए कोई फिक्स समय नहीं है। कक्षा 1 से 8 के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। CTET परीक्षा दो सत्रों (पेपर 1 और पेपर 2) में आयोजित की जाती है।
CTET 2022 Exam कंप्यूटर आधारित टेस्ट या सीबीटी मोड में आयोजित की जाती है। CTET Exam 2022 भारत के विभिन्न शहरों में मल्टीपल लैंग्वेज में आयोजित की जाती है। जिस दिन से सीटीईटी परिणाम घोषित होता है, उस दिन से लेकर सीटीईटी स्कोर हमेशा के लिए मान्य रहता है।
