CBSE 12th Physics 2025: कैसा रहा सीबीएसई कक्षा 12वीं फिजिक्स का पेपर, यहां से जानें

CBSE 12th Physics 2025 Analysis: आज सीबीएसई कक्षा 12वीं फिजिक्स का पेपर था, छात्रों की प्रतिक्रिया के अनुसार, यहां एनालिसिस कॉपी तैयार की गई है। कक्षा 12 भौतिकी के प्रश्नपत्र में संख्यात्मक भाग थोड़े मुश्किल थे। जानें फिजिक्स के बारे में

CBSE Class 12 Physics Board Exam 2025 Analysis in Hindi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 21 फरवरी को कक्षा 12 भौतिकी का पेपर आयोजित किया। छात्रों की प्रतिक्रिया के अनुसार, यहां एनालिसिस कॉपी तैयार की गई है। CBSE 12वीं भौतिकी के पेपर के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों ने पेपर का विश्लेषण आसान से लेकर मध्यम रूप से कठिन बताया। छात्रों से की गई बातचीत के आधार पर ये पाया गया कि 12वीं भौतिकी के प्रश्नपत्र में संख्यात्मक भाग थोड़ा मुश्किल था लेकिन CBSE 12वीं भौतिकी के पेपर का पैटर्न पिछले वर्षों की तरह ही था।

CBSE 12th Physics 2025 Analysis

सीबीएसई 12वीं भौतिकी 2025 विश्लेषण

ज्यादातर छात्रों की शुरुआती प्रतिक्रिया से पता चला कि प्रश्नपत्र संतुलित था, यानी न ज्यादा कठिन न ज्यादा आसान, लेकिन इनमें से कई छात्रों ने इसे मॉडरेट बताया।

End of Feed