CBSE 12th Result 2026: जारी होने वाला है CBSE 12वीं का रिजल्ट, बोर्ड ने बताया कब खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

CBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थीं और अब जल्द ही 18 लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है।

CBSE Class 12 Result 2026: मई का महीना शुरू हो चुका है और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई 12वीं के छात्रों की धड़कनें बढ़ना शुरू हो गई हैं। बीते 15 अप्रैल को सीबीएसई ने 10th का रिजल्ट जारी किया था और अब 12वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच बड़ी अपडेट छात्रों के लिए सामने आ रही है। सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थीं और अब जल्द ही 18 लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। किसी भी वक्त बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तारीख और समय का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

CBSE Class 12th result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट

CBSE Class 12th result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट

क्या बोले सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक

हर साल की तरह इस बार भी छात्रों और उनके पैरेंट्स की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। बोर्ड ने कॉपियों की जांच का काम लगभग पूरा कर लिया है और अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज का कहना है कि मई के तीसरे सप्ताह में सीबीएसई 12वीं रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी। ध्यान रखें कि रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से थोड़ी दिक्कत आ सकती है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। अगर वेबसाइट खुलने में दिक्कत आती है तो छात्र दूसरे तरीके भी अपना सकते हैं।

End of Feed