CBSE कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा डेट शीट का इंतजार हो रहा खत्म, cbse.gov.in पर ताजा अपडेट

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Nov 10, 2022, 04:59 PM IST

CBSE Date Sheet 2022-23: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई एग्जाम 15 फरवरी, 2023 से शुरू हो रही हैं। इसके अलावा व्यावहारिक परीक्षा यानी प्रैक्टिकल एग्जाम आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल मार्किंग) 1 जनवरी, 2023 से शुरू होगी। इस संबंध में विस्तृत डेटशीट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी होने वाली है।

CBSE Date Sheet 2023 class 12 and 10: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई व्यावहारिक परीक्षा 2023 की तारीख पहले ही जारी कर दी है, हालांकि सीबीएसई कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा 2023 का पूरा कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है। सीबीएसई कक्षा 10 वीं, 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाली हैं और व्यावहारिक परीक्षा (प्रैक्टिकल एग्जाम), आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल मार्किंग) 1 जनवरी, 2023 से शुरू होगी।

CBSE Date Sheet Expected Date 2023

सीबीएसई डेटशीट 2023

सीबीएसई ने कक्षा 10, 12 सीबीएसई 2022 के परिणाम जारी करते हुए कहा था, 'दुनिया भर में कोविड महामारी के कम प्रभाव को देखते हुए बोर्ड ने 15 फरवरी 2023 से परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है।'

End of Feed