CBSE Class 12 Hindi Question Paper 2023 Review कॉपी तैयार है। बता दें, आज सीबीएसई कक्षा 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। विद्यार्थियों से की बात चीत के आधार पर यहां एनालिसिस कॉपी देखी जा सकती है। बता दें, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई थी।सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 चल रही हैं। आज सीबीएसई कक्षा 12वीं हिंदी पेपर का आयोजन किया गया। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के बाद, छात्रों ने कहा है कि परीक्षा कठिन नहीं थी।
सीबीएसई कक्षा 12वीं हिंदी का पेपर
छात्रों से की गई बातचीत के आधार पर पता चला कि परीक्षा को आसानी से निर्धारित समय में पूरा किया जा सकता था। परीक्षा लंबी नहीं थी, स्टूडेंट्स ने कहा कि केवल क्लास में फोकस करने पर भी इस परीक्षा में नंबर लाए जा सकते थे।
कुछ दोस्तों के ग्रुप ने कहा कि पेपर आसानी से समझ में आया, इसीलिए उसे हल करना भी आसान था।
सैंपल पेपर ने कितनी मदद की?
छात्रों के एक समूह ने कहा कि सैंपल पेपर का अभ्यास जरूरी था, और उससे पेपर पैटर्न को समझने में मदद मिली। छात्रों ने यह भी कहा कि सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को सैंपल पेपर का जरूर अभ्यास करना चाहिए।
सिलेबस से थे सवाल?
इस सवाल के पूछने पर लोगों ने मिला जुला जवाब दिया और कहा कि हिंदी का पेपर सिलेबस से ही था। एनसीईआरटी अध्ययन ने काफी मदद की, क्योंकि कई सारे सवाल NCERT से पूछे गए थे।
कौन सा होगा अगला पेपर
सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए मुख्य पेपर के तौर पर इंग्लिश का पेपर होगा। 24 फरवरी को 10:30 से 1:30 बजे तक इस पेपर का आयोजन किया जाएगा।
