CBSE Class 12 Sample Paper 2026: बोर्ड परीक्षा में चाहिए शानदार स्कोर? सीबीएसई की वेबसाइट करें सैंपल पेपर डाउनलोड

CBSE 12th Sample Paper 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे कक्षा 12वीं के छात्र बोर्ड द्वारा जारी सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं। इससे न केवल उन्हें परीक्षा के पैटर्न के बारे में बल्कि मार्किंग स्कीम के बारे में जानकारी मिलेगी।

CBSE 12th Sample Paper 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से होगा। परीक्षा में अब दिन कम बाकी रह गए हैं। ऐसे में परीक्षा की तैयारी बच्चों जोरों से कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में छात्रों की सहायता करने के लिए हर साल सीबीएसई द्वारा सैंपल पेपर जारी किए जाते हैं। उसी प्रकार इस साल भी सैंपल पेपर पहले ही जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सैंपल पेपर सबसे महत्वपूर्ण संसाधनों में से एक है। सैंपल पेपर से न केवल परीक्षा के पैटर्न का बल्कि मार्किंग स्कीम के बारे में जानने में भी सहायता मिलती है। इसके साथ ही सैंपल पेपर (CBSE Sample Paper 2026) हल करने से परीक्षा की तैयारी और बेहतर भी हो पाती है, इससे उन्हें पता लगता है कि परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं।

CBSE 12th Sample paper

सीबीएसई की वेबसाइट करें सैंपल पेपर डाउनलोड (Photo- Canva)

17 फरवरी से शुरू होने वाली सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से अपने विषय के अनुसार, सैंपल पेपर 2026 (Sample Paper 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि बोर्ड द्वारा जारी सैंपल पेपर के डायरेक्ट लिंक इस लेख में भी दिए गए हैं, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी में इसे शामिल कर सकते हैं।

End of Feed