CBSE Board Exam 2024, CBSE 10th 12th Date Sheet 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नई तारीख (CBSE 10th 12th Exam 2024 Dates Revised)चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीबीएसई 10वीं व 12वीं एग्जाम की रिवाइज्ड डेट (CBSE 10th 12th Exam 2024 Dates) चेक कर सकते हैं।
CBSE Board Exam 2024
CBSE 10th 12th Exam 2024 Date: बदल गई इन एग्जाम की डेट
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सीबीएसई 10वीं तिब्बती पेपर का आयोजन अब 4 मार्च की जगह 23 फरवरी को किया जाएगा। वहीं, 10वीं रिटेल पेपर अब 16 फरवरी की जगह 28 फरवरी को होगा। इसी तरह सीबीएसई 12वीं फैशन स्टडीज का पेपर 11 मार्च की जगह 21 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
CBSE 10th 12th Date Sheet 2024: कब होगी 10वीं व 12वीं परीक्षा
जारी डेट शीट के अनुसार, सीबीएसई 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक होगी। सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी। बता दें कि प्रक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू हो चुकी हैं।
How to Download CBSE 10th 12th Date Sheet 2024
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं एग्जाम डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने डेट शीट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स 10वीं व 12वीं डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10th 12th Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
