LIVECBSE Board Exams Date Sheet 2022: कभी भी आ सकती है सीबीएसई 2023 डेटशीट, 15 दिसंबर से प्री बोर्ड एग्जाम

CBSE Board Exams Date Sheet 2022: कभी भी आ सकती है सीबीएसई 2023 डेटशीट, 15 दिसंबर से प्री बोर्ड एग्जाम
CBSE Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2022 (सीबीएसई बोर्ड डेट शीट 2023 कब आएगी): सीबीएसई डेटशीट किसी भी समय जारी हो सकती है, जो छात्र इस बार सीबीएसई कक्षा 10 व 12वीं परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, उन्हे सलाह दी जाती है कि वे इस पेज पर बने रहें, क्योंकि यहां सीबीएसई डेटशीट 2023 को लगातार ट्रैक किया जा रहा है, सबसे पहले डेटशीट इस पेज से देखी जा सकेगी। बोर्ड ने कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक से दो दिन में CBSE Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2022 आधिकारिक साइट पर जारी कर दी जाएगी। एक बार डेटशीट जारी होने के बाद उम्मीदवार cbse.gov.in से CBSE Board
Dates sheet 2023 चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 upsc.gov.in से करें चेक, देखें लाइव अपडेट
Cbse date sheet 2023 class 10 और Cbse date sheet 2023 class 12 एक बार लिंक एक्टिव हो जाने के बाद डाउनलोड करने का लिंक यहां भी शेयर किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, 15 फरवरी, 2023 के आसपास कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा अस्थायी रूप से शुरू हो सकती है, खुद सीबीएसई ने परीक्षा 15 फरवरी के आसपास शुरू होने के संकेत दिए हैं। सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों से कहा था कि 15 फरवरी से स्कूल में निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए, यानी पूरी संभावना है कि इसी तारीख के आसपास CBSE Board Exams 2023 शुरू होगा। जल्द ही यहां आधिकारिक तारीखाों का भी खुलासा कर दिया जाएगा।
Sarkari Naukri Result 2022 LIVE Updates: जानें आज की लेटेस्ट सरकारी नौकरी व रिजल्ट
Cbse exam 2022 उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि CBSE Board Dates sheet 2023 जारी करने के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। प्रैक्टिकल और इंटर्नल परीक्षाओं को लेकर भी जल्द अपडेट जारी किया जा सकता है। इस बार सीबीएसई दो टर्म में बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं करेगा, बल्कि पहले की तरह एक बार में ही बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। पिछले साल सीबीएसई ने पहली बार बोर्ड परीक्षा को दो बार में आयोजित किया था, एक पार्ट दिसंबर 2021 में जारी किया जबकि दूसरा पार्ट अप्रेल में जारी किया था, उस दौरान एक पार्ट में केवल 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम ही पूछा गया था। लेकिन इस बार 100 प्रतिशत पाठ्यक्रम के साथ बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
CBSE 10th 12th Exams datasheet 2023: कैसे चेक करें बोर्ड एग्जाम की डेटशीट
आधइकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in या फिर cbse.gov.in पर जाएं।CBSE 10th, 12th exam 2023 शेड्यूल लिंक को चेक करें।एक पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी ।कक्षा 10वीं और 12वीं की एग्जाम डेटशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
cbseacademic.nic.in से सैंपल पेपर का शुरू करें अभ्यास
सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के विभिन्न विषयों के सैंपल पेपर जारी कर दिया है, इच्छुक छात्र cbseacademic.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। पता हो, 2023 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केवल एक बार आयोजित की जाएगी। 2022 में, दो टर्म में परीक्षा का आयोजन किया गया था।
CBSE Date Sheet Live - 15 दिसंबर से होंगे प्रीबोर्ड परीक्षाएं
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने घोषणा की है कि सरकारी स्कूलों में कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी। जबकि मेन लिखित परीक्षा परिणाम 15 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। स्टूडेंट्स इस तरह के अपडेट को cbse.gov.in से देख सकते हैं।
CBSE Date Sheet Live - व्यावहारिक परीक्षाओं के लिए आया अपडेट
शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों के लिए व्यावहारिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड द्वारा अस्थायी दिशानिर्देश और समयसीमा पहले ही साझा की जा चुकी है। एलओसी या उम्मीदवारों की सूची जुलाई के महीने में ही संबद्ध स्कूलों द्वारा बोर्ड को पूरी और जमा कर दी गई थी।
CBSE News Live - सीबीएसई डेटशीट 2023 का इंतजार जल्द होगा खत्म
एक रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए 34 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से लगभग 18 लाख कक्षा 10 और अन्य 16 लाख कक्षा 12 से हैं। यह सभी छात्र सीबीएसई डेटशीट 2023 का इंतजार कर रहे हैं।
इन दो साइट पर आएगी Cbse date sheet 2023
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षा 2023 डेट शीट cbse.nic.in और cbseacademic.nic.in पर जारी की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद स्टूडेंट्स टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से भी अपडेट चेक कर सकेंगे।
Cbse date sheet 2023 जल्द
सर्दी वाले राज्यों के लिए सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में आयोजित की जा रही हैं और अन्य राज्यों के लिए यह 1 जनवरी, 2023 से शुरू हो सकती हैं। ऐसे ही अन्य अपडेट के लिए इस पेज पर विजिट करते रहें।
Cbse date sheet 2023 से जुडी आई आधिकारिक खबर
इस बीच, दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने घोषणा की है कि सरकारी स्कूलों में कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी। डेटशीट भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी, एक रिपोर्ट के अनुसार, आज से कल में Cbse date sheet 2023 जारी की जा सकती है।
Cbse date sheet 2023 जल्द, देखें परीक्षा पैटर्न के बारे में
सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के विभिन्न विषयों के छात्रों को उनकी अंतिम परीक्षा की तैयारी के लिए पहले ही सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। वे इसे cbseacademic.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि इन सैंपल पेपर का अभ्यास करें, क्योंकि परीक्षा पैटर्न से आपको परिचित कराते हैं।
cbse exam 2023 एक बार होगी आयोजित
2022 से अलग, 2023 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केवल एक बार आयोजित की जाएगी। 2022 में, COVID-19 महामारी के डर के बीच, CBSE बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में विभाजित किया गया था ताकि शैक्षणिक सत्र के अंत में बोर्ड की कम से कम एक परीक्षा बची रहे, और उसके अनुसार परिणाम तैयार किए जा सकें।