CBSE Board 12th Exam 2026 Cancelled: मिडल ईस्ट में रद्द हुई सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा, बोर्ड ने दी जानकारी

CBSE Board 12th Exam 2026 Cancelled In Middle East: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने मध्य पूर्व के देशों में कक्षा 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। बोर्ड ने इस बात की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दी है।

CBSE Board 12th Exam 2026 Cancelled In Middle East: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मध्य पूर्व के देशों में कक्षा 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर (CBSE Board 12th Exam 2026 Cancelled In Middle East) दी हैं। बोर्ड ने इस बात की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर (CBSE 12th Exam Cancelled In Middle East) दी है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 16 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक होने वाली कक्षा 12 की सभी परीक्षाएं बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के छात्रों के लिए रद्द कर दी गई हैं। जिन परीक्षाओं को पहले 01 मार्च 2026, 03 मार्च 2026, 05 मार्च 2026, 07 मार्च 2026 और 09 मार्च 2026 के परिपत्रों के माध्यम से स्थगित (पोस्टपोन) किया गया था, वे परीक्षाएं भी अब रद्द मानी जाएंगी। इन देशों के कक्षा 12 के छात्रों के परिणाम किस तरीके से घोषित किए जाएंगे, इसकी जानकारी बाद में अलग से दी जाएगी।

CBSE Board 12th Exam 2026 Cancelled In Middle East

CBSE Board 12th Exam 2026 Cancelled In Middle East: मिडल ईस्ट में रद्द हुई सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा

बोर्ड की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि यह परिपत्र 01.03.2026, 03.03.2026, 05.03.2026, 07.03.2026 और 09.03.2026 को जारी किए गए परिपत्रों के संदर्भ में जारी किया जा रहा है। प्रभावित देशों के स्कूलों और संबंधित अधिकारियों से प्राप्त सुझावों और अनुरोधों के आधार पर कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन की संभावना की फिर से समीक्षा की गई। यहां आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

End of Feed