CBSE 12th Supplementary Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही लाखों छात्र और उनके अभिभावक बेसब्री से परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे उच्च शिक्षा और कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया को बिना किसी बाधा के आगे बढ़ा सकें।
CBSE 12th Supplementary Result 2026 (Photo - AI)
मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड्स के अनुसार, सीबीएसई द्वारा जल्द ही कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणामों की घोषणा की जा सकती है। एक बार जारी होने के बाद 12वीं के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Delhi Private University Bill 2026: दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मिली मंजूरी, स्थानीय छात्रों को मिलेगा 25% आरक्षण और स्कॉलरशिप
इस सप्ताह घोषित हो सकते हैं परिणाम
पिछले साल के पैटर्न को देखें तो सप्लीमेंट्री परीक्षा संपन्न होने के लगभग 16 दिनों के भीतर बोर्ड ने नतीजे जारी कर दिए थे। इसी आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड द्वारा इस बार भी इसी समय अवधि के अंदर परिणाम जारी करने की पूरी तैयारी में है। यानी बोर्ड द्वारा इस सप्ताह ही परिणामों की घोषणा की जा सकती है। रिजल्ट जारी होते ही सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
कैसे डाउनलोड करें सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026?
स्टेप 1 - सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर 'CBSE Class 12th Supplementary Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
स्टेप 4 - 'Submit' के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अब आपके परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
स्टेप 6 - भविष्य के संदर्भ और प्रोविजनल एडमिशन के लिए इस मार्कशीट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET PG Exam City Slip 2026: जारी होने वाला है नीट पीजी परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
ओरिजिनल मार्कशीट और आगे की प्रक्रिया
ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट एक प्रोविजनल कॉपी होती है। इसका उपयोग आप कॉलेजों में तुरंत प्रोविजनल एडमिशन लेने के लिए कर सकते हैं। परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद सीबीएसई द्वारा आपके संबंधित स्कूल में ओरिजिनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट भेज दिया जाएगा, जिसे आप अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर से भी अपनी मार्कशीट की डिजिटल कॉपी प्राप्त कर सकते हैं।
