CBSE 12th Revaluation 2026: छात्रों को मिली धुंधली कॉपी, अपनी ही लिखावट नहीं पढ़ पा रहे छात्र

CBSE 12th Revaluation 2026: सीबीएसई ने 12वीं की स्कैन कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा दे दी है, लेकिन यहां भी छात्रों को निराश होना पड़ा, क्योंकि कई छात्रों को धुंधली कॉपी मिल रही है। ये इतनी धुंधली है कि खुद छात्र भी अपना लिख नहीं पढ़ सकते हैं।

CBSE 12th Revaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 12वीं के नतीजों की घोषणा के बाद ज्यादातर छात्र अपने रिजल्ट्स से निराश दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर छात्रों ने सवाल खड़े किए कि 'ऑनलाइन मार्किंग स्कीम' की वजह से रिजल्ट प्रभावित हुआ है। छात्रों को जैसे प्रदर्शन की उम्मीद थी, वैसा रिजल्ट नहीं आया। सीबीएसई क्लास 12वीं का रिजल्ट पिछले छह साल में सबसे कम (85.20%) आया है। छात्रों के अनुसार, ये आंकड़े भी इसी बात की ओर इशारा करते हैं कि रिजल्ट चेकिंग में ऑनलाइन तरीके को अपनाना सही नहीं था।

CBSE 12th Revaluation 2026

मामले को बढ़ता देख सीबीएसई ने घोषणा की कि जो छात्र अपने नंबरों से या कॉपी चेकिंग प्रोसेस से संतुष्ट नहीं हैं, वे रिवैल्यूशन की मदद ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए एक निर्धारित फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा सीबीएसई ने यह भी सुविधा दी कि छात्र अपनी स्कैन कॉपी को डाउनलोड कर सकते हैं, और यह तय कर सकते हैं कि उन्हें किस कॉपी या सवाल को दोबारा से जांचने के लिए आवेदन करने की जरूरत है।

End of Feed